भोपाल में पहली बार बारिश में सुधारी 180Km लंबी सड़कें:व्हाइट टॉपिंग टेक्निक से भरे गड्‌ढे

Updated on 23-09-2025 12:09 PM

भोपाल में पहली बार बारिश में ही पीडब्ल्यूडी ने करीब 180 किलोमीटर लंबी सड़कें सुधार दी। लिंक रोड नंबर-1, 2 समेत 10 से ज्यादा प्रमुख सड़कों पर व्हाइट टॉपिंग टेक्निक इस्तेमाल की गई। इससे धूल और गड्‌ढों से लाखों लोगों को बड़ी राहत मिली।

हालांकि, अंदरूनी सड़कों के बुरे हाल हैं। गड्‌ढों की वजह से सड़कें ही गायब हो गई है। ऐशबाग की सड़क को लेकर तो प्रदर्शन भी हो चुका है।

पीडब्ल्यूडी की कुल 30 सड़कें ऐसी हैं, जहां पर जलभराव होता है। इन पर 6 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। कुल 92.05 किमी में से 7.70 किमी हिस्से पर जलभराव होता है। इसी हिस्से में सीमेंट कंक्रीट का प्लान है। पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर संजय मस्के ने बताया, बारिश का दौर थमने के बाद जलभराव वाली सड़क पर सीमेंट कंक्रीट कराया जाएगा।

बारिश में उखड़ जाती है पीडब्ल्यूडी की सड़कें भोपाल के लिंक रोड नंबर-1, 2 और 3, कलियासोत-केरवा रोड, करोंद, 10 नंबर मार्केट, रोशनपुरा से पॉलिटेक्निक चौराहा, भारत नगर, होशंगाबाद रोड समेत कई सड़कें ऐसी हैं, जो हर साल बारिश में उखड़ जाती थी। इस वजह से लाखों लोग गड्‌ढे, धूल और कीचड़ से परेशान होते हैं। इस बार भी बारिश की वजह से सड़कों की सूरत बदल गई, लेकिन पीडब्ल्यूडी ने व्हाइट टॉपिंग टेक्निक का इस्तेमाल कर सड़क के उस हिस्से को सुधार दिया, जो जर्जर हुआ है। कहीं पेवर ब्लॉक लगाए गए तो कहीं सीमेंट कंक्रीट की परत बिछा दी गई।

चीफ इंजीनियर मस्के ने बताया, व्हाइट टॉपिंग टेक्निक में मिलिंग मशीन की मदद से पुरानी डामर की सड़क की ऊपरी परत स्क्रैप कर कांक्रीट का मोटा लेप किया जाता है। 6 से 8 इंच मोटी कंक्रीट की परत बिछाई जाती है। जिससे भारी यातायात और खराब मौसम के बाद भी सड़क जल्दी नहीं उखड़ती।

बारिश में छह से सात बार सड़कों को सुधारा गया, क्योंकि जलभराव होने से सड़क का डामर, गिट्‌टी उखड़ रहे थे। जैसे ही बारिश रूकती, धूल की वजह से लोग परेशान हो जाते। सबसे पहले धूल और गिट्‌टी साफ करवाई गई। फिर टेक्निक के जरिए सड़क सुधारी गई।

कई जगहों पर पेवर ब्लॉक भी लगाए पीडब्ल्यूडी अफसरों के अनुसार, करोंद मंडी, बीजेपी ऑफिस के पास, 10 नंबर समेत कई जगहों पर सड़क पर पेवर ब्लॉक भी लगाए गए हैं। दरअसल, लगातार बारिश होने की वजह से सड़क की मरम्मत नहीं हो पा रही थी। इस वजह से पेवर ब्लॉक बिछा दिए गए। मानसून लौटने के बाद इन सड़कों की स्थायी मरम्मत की जाएगी।

निगम की सड़कों के हाल बुरे, विरोध प्रदर्शन पीडब्ल्यूडी सड़कों के सुधार के लिए जहां व्हाइट टॉपिंग टेक्निक का उपयोग कर रहा है, वहीं नगर निगम की सड़कों के हाल बुरे हैं। खासकर कॉलोनियों की सड़कों पर गड्‌ढे ही गड्‌ढे हो गए हैं। इस वजह से लाखों आबादी हर रोज परेशान हो रही है।

पुराने शहर के ऐशबाग, अशोका गार्डन, पुल बोगदा, बरखेड़ी, शिवनगर, करोंद समेत रायसेन रोड, रत्नागिरी, सोनागिरी, आनंद नगर, पटेल नगर, दानिशकुंज, बावड़ियाकलां, बाग सेवनिया, बाग मुगालिया समेत कई जगहों पर सड़कें जर्जर है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
इंदौर, मध्य प्रदेश के सीनियर मिनिस्टर कैलाश विजयवर्गीय की सरकार से नाराजगी एक बार फिर सामने आई है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग संभाल रहे विजयवर्गीय ने इस बार सीधे मुख्यमंत्री…
 01 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश सरकार नमामि गंगे मिशन के तहत बेतवा नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए बड़े स्तर पर काम शुरू करने जा रही है। सरकार का फोकस केवल नदी की…
 01 July 2026
भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से एक कार पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवकों को मामूली चोटें…
 01 July 2026
भोपाल, भोपाल के इमामी गेट इलाके में चाय-नाश्ते का ठेला लगाने वाले 53 वर्षीय चेतराम किरार की करंट लगने और ठेले से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।…
 01 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में रिक्त पदों को भरने के अधिकार को लेकर बैठक में हंगामा हो गया। मैहर के जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा…
 01 July 2026
भोपाल। कोलार रोड थाना इलाके के दानिश कुंज में सुबह की सैर पर निकली एक महिला से सोने की चेन झपटकर फरार हुए दो बदमाशों को पुलिस ने झाबुआ के…
 01 July 2026
 भोपाल । महिला सशक्तीकरण की दिशा में कदम उठाते हुए युवा कांग्रेस शक्ति अभियान चलाएगा, ताकि आधी आबादी को पार्टी से जोड़ा जा सके।छात्रों की गूंज अभियान के तहत कार्यकर्ता…
 01 July 2026
संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर इंदौर-नागपुर वंदे भारत सहित आधा दर्जन से अधिक ऐसी ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं हैं जो यहां से गुजरती तो हैं पर स्टॉपेज…
 01 July 2026
भोपाल। जुलाई में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। झांसी रेल मंडल के ललितपुर स्टेशन पर एक जुलाई से एक…
Advt.