भोपाल उत्सव मेला का समापन 5 जनवरी को:अंतिम दिनों में भी भारी तादात में पहुंच रहे भोपालवासी

Updated on 03-01-2025 12:19 PM

व्यापार, उत्सव, मनोरंजन और सेवा का पर्याय भोपाल उत्सव मेला के समापन के दो दिन (5 जनवरी को) शेष हैं। मेला के अंतिम दिनों में बड़ी संख्या में भोपालवासी पहुंच रहे हैं और खूब खरीदारी कर रहे हैं। भोपाल उत्सव मेला समिति के अध्यक्ष मनमोहन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अशोक गुप्ता ने बताया 5 जनवरी को राज्यपाल मंगु भाई पटेल के मुख्य आतिथ्य में मेले का समापन होगा। जिसमें अनेक जनप्रतिनिधियों के साथ राजधानी की अनेक सामाजिक, व्यापारिक और राजनीतिक संस्थाओं के लोग शामिल होंगे।

मेला समिति 32 वर्षों से भोपाल के नागरिकों के लिए मनोरंजन के साथ सामाजिक सरोकार, सेवा कार्य कर रही है। भोपाल मेले में अनेक लोगों के साथ प्रदेश के जनप्रतिनिधि, राजधानी की अनेक सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी शामिल हैं, जो बच्चों और निराश्रित वर्ग के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम करती है। राजधानी की अनेक संस्थाओं की देखरेख में रह रहे बच्चों को मेले का भ्रमण कराया जाता है और उन्हें खानपान के साथ उपहार भी दिए जाते हैं।

समापन कार्यक्रम में शामिल होने की अपील करने वालों में भोपाल उत्सव मेला समिति के पदाधिकारी उपाध्यक्ष विजय अग्रवाल, राजेश जैन, चंद्रशेखर सोनी, महामंत्री सुनील जैनाविन, अजय सोगानी सह कोषाध्यक्ष, सचिव अनुपम अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, कार्यकारणी सदस्य सुमित गर्ग, कमल जैन, श्वेता नारायण सिंह कुशवाहा, डॉ योगेंद्र मुखरैया, डॉ महेश गुप्ता, राजकुमार जौहरी, प्रेम बाबू नाहर, वीरेंद्र जैन, प्रतीक गुप्ता आदि शामिल हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.