भोपाल से प्रयागराज, जयपुर,गोवा उड़ान बंद होगी, हैदराबाद तक अतिरिक्त उड़ान

Updated on 15-03-2025 12:18 PM
भोपाल। अप्रैल माह से लागू हो रहे समर शेड्यूल से पहले ही भोपाल से प्रयागराज, जयपुर एवं गोवा उड़ान अस्थाई रूप से बंद हो रही है। भोपाल से रायपुर एवं हैदराबाद तक अतिरिक्त उड़ानें शुरू होंगी। कुछ उड़ानों के समय में मामूली परिवर्तन होगा।
  • महाकुंभ के दौरान प्रयागराज उड़ान में सीटें नहीं मिल पा रही थीं। अब कंपनी को यात्री नहीं मिल पा रहे हैं।
  • इंडिगो ने इस रूट पर संचालित उड़ान की बुकिंग 30 मार्च एवं इसके बाद की तारीखों में नहीं हो रही है।
  • गोवा रूट भी इसी दिन से उड़ान बंद होगी। जयपुर एयरपोर्ट पर रन वे विस्तार का काम शुरू होने के कारण भोपाल से जयपुर के बीच संचालित उड़ान स्थाई रूप से बंद होगी।
  • एयरपोर्ट अथारिटी ने उम्मीद व्यक्त की है कि समर शेड्यूल के बीच में यह तीनों उड़ानें फिर से शुरू होंगी। समर शेड्यूल अप्रैल के अंतिम सप्ताह में लागू होता है।
  • हैदराबाद जाना आसान होगा

    • भोपाल से रायपुर तक हवाई यात्रा करने वालों की संख्या बढ़ रही है। इसे देखते इंडिगो ने इस रूट पर अतिरिक्त उड़ान शुरू करने की तैयारी की है।
    • वर्तमान में रायपुर तक एक ही उड़ान है। 30 मार्च से दो उड़ानें हो जाएंगी। प्रस्तावित उड़ान संख्या 6-ई 7149 सुबह 9.40 बजे भोपाल से रवाना होगी।
    • सुबह 11.10 बजे यह रायपुर पहुंचेगी। हैदराबाद रूट पर तीसरी उड़ान 30 मार्च से प्रारंभ होगी। प्रस्तावित उड़ान संख्या 6-ई 7595 शाम 6.55 बजे भोपाल से टेक ऑफ होगी।
    • रात्रि नौ बजे यह उड़ान हैदराबाद में लैंड होगी। तीसरी उड़ान शुरू होने से भोपाल का दक्षिण भारत से हवाई कनेक्शन मजबूत हो जाएगा।
    • हालांकि यात्री लंबे समय से तिरूपति तक सीधी उड़ान की मांग कर रहे थे। फिलहाल तिरूपति जाने वाले श्रद्धालुओं को वाया हैदराबाद ही जाना होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.