सीहोर में कुबेरेश्वर धाम मेले को लेकर भोपाल स्टेशन पर हाई अलर्ट, भीड़ को देखकर बढ़ाई सुरक्षा

Updated on 20-02-2026 01:07 PM

भोपाल। सीहोर स्थित कुबेरेश्वर धाम में 14 से 20 फरवरी तक चल रहे धार्मिक आयोजन में करीब 10 लाख श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। आयोजन का समापन शुक्रवार को होगा। इसके बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु भोपाल जंक्शन पर लौटेंगे तो ऐसे में यहां भीड़ इकठ्टा होने की आशंका है। इसे ध्यान में रखते हुए भोपाल स्टेशन पर भीड़ नियंत्रण के लिए व्यापक व्यवस्था लागू की गई है।

स्टेशन परिसर में लगभग 10 हजार यात्रियों को एक साथ नियंत्रित करने के लिए विशेष होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं, ताकि किसी भी यात्री को परेशानी का सामना न करना पड़े। वहीं, मंडल रेल प्रबंधक पंकज त्यागी के मार्गदर्शन और वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त डॉ. अभिषेक के निर्देशन में भोपाल मंडल पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।

स्टेशन पर अतिरिक्त आरपीएफ और जीआरपी जवानों की तैनाती की गई है। प्लेटफार्म, मुख्य प्रवेश व निकास द्वार, फुटओवर ब्रिज, आरक्षण और सामान्य टिकट काउंटरों पर सघन निगरानी रखी जा रही है।

डॉग स्क्वाड से की जा रही जांच

सुरक्षा को देखते हुए डॉग स्क्वाड द्वारा ट्रेनों, वेटिंग हाल, पार्सल कार्यालय और अन्य संवेदनशील स्थानों की लगातार जांच की जा रही है। वहीं, ड्रोन कैमरों के माध्यम से 24 घंटे पूरे स्टेशन परिसर पर नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

अतिरिक्ट टिकिट काउंटर की होगी व्यवस्था

श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्टेशन पर अतिरिक्त टिकट काउंटर खोले जाएंगे। इससे यात्रियों को लंबी कतारों में खड़े होकर भीड़ का सामना नहीं करना पड़ेगा। टिकट वितरण की प्रक्रिया तेज की गई है, ताकि सभी श्रद्धालु सुगमता और व्यवस्था के साथ अपनी यात्रा पूरी कर सकें।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 June 2026
भोपाल, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग का संचालनालय भोपाल से उज्जैन शिफ्ट करने के बाद अब मोहन सरकार उज्जैन में स्थायी सिंहस्थ मेला कार्यालय शुरू करने जा रही है। इससे संबंधित…
 23 June 2026
भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आजादी के समय देश का विभाजन भारत के इतिहास की बड़ी भूल थी। उन्होंने कहा कि जिस दिन देश आजाद हुआ, उसी दिन…
 23 June 2026
भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि इस साल स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) पर जिला मुख्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों में प्रभारी मंत्री अपने-अपने जिलों में हुए विकास कार्यों और…
 23 June 2026
भोपाल, भोपाल वेस्टर्न बायपास को राज्य स्तरीय साधिकार समिति की मंजूरी मिल गई है। मुख्य सचिव अनुराग जैन की अध्यक्षता में हुई एसएलईसी की मीटिंग में वेस्टर्न बायपास को मंजूरी दी…
 23 June 2026
भोपाल। स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) पर जिला मुख्यालयों पर होने वाले कार्यक्रमों में प्रभारी मंत्री विकास कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत करेंगे। यह एक तरह से विकास कार्यों के सोशल ऑडिट…
 23 June 2026
भोपाल। राजधानी में स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद कई उपभोक्ताओं ने नई तरह की समस्या सामने रखी है।उन्होंने कहा कि उन्हें बिजली की खपत या मीटर की रीडिंग से…
 23 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार बाजार से कर्ज लेने जा रही है, इस बार यह करीब ढाई हजार करोड़ रुपये से ऊपर का है। इसके साथ ही इस फाइनेंशियल ईयर में…
 23 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के ट्रांसफर के बाद कई विभागों में बड़ी अनियमिता सामने आ रही है। कई स्थानों पर सीनियर्स की जगह बड़े पदों पर…
 23 June 2026
भोपाल। री-नीट 2026 परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को सुरक्षित और समयबद्ध तरीके से राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) मुख्यालय पहुंचाने के लिए विशेष व्यवस्था की गई। परीक्षा केंद्रों से एकत्रित…
Advt.