भोपाल स्टेशन:भीड़ बढ़ी तो बंद की जाएगी पार्किंग, जगह का इस्तेमाल क्राउड मैनेजमेंट के लिए होगा

Updated on 22-10-2025 01:52 PM

छठ पर्व, इज्तिमा और कुबेरेश्वर धाम जैसे बड़े आयोजनों के चलते भोपाल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की संख्या में भारी इज़ाफा होने की उम्मीद है। यात्रियों की सुरक्षा और व्यवस्था को बनाए रखने के उद्देश्य से रेलवे प्रशासन ने निर्णय लिया है कि भोपाल स्टेशन की पार्किंग को अस्थायी रूप से बंद कर दिया जाएगा।

इस जगह का इस्तेमाल क्राउड मैनेजमेंट यानी भीड़ नियंत्रण के लिए किया जाएगा। यह जानकारी डीआरएम पंकज त्यागी ने सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया के साथ रानी कमलापति स्टेशन पर मीडिया को दी।

त्यागी ने बताया कि वर्तमान में भोपाल स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर 6 और प्लेटफॉर्म नंबर 1 की ओर दो से अधिक होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं, जहां यात्रियों को उनकी ट्रेन आने तक रोका जाएगा। इन होल्डिंग एरिया में यात्रियों को सुरक्षित, व्यवस्थित और आरामदायक तरीके से रोका जाएगा ताकि प्लेटफॉर्म पर भीड़ न जमा हो।

स्टेशन परिसर में बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रानी कमलापति, इटारसी और बीना आदि रेलवे स्टेशनों पर भी विशेष इंतजाम किए गए हैं।

विशेष व्यवस्था: अतिरिक्त स्टाफ और सुरक्षा बल की तैनाती इटारसी, बीना और रानी कमलापति स्टेशनों पर भीड़ नियंत्रण के लिए अतिरिक्त रेलवे स्टाफ और आरपीएफ की तैनाती की गई है। उन्हें निर्देश दिया गया है कि वे न केवल अवैध वेंडिंग को रोकें, बल्कि यात्रियों की मदद भी करें और स्टेशन पर मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करें।

यात्रियों को दिक्कत हो तो हेल्पलाइन नंबर 139 और रेल मदद पर शिकायत करें

मोबाइल टिकटिंग: भोपाल और इटारसी स्टेशन पर भीड़ को कम करने के लिए रेलवे ने तीन मोबाइल हैंडहेल्ड टिकट मशीनें लगाई हैं। इनमें से दो भोपाल स्टेशन पर और एक इटारसी स्टेशन पर काम कर रही हैं। इससे टिकटिंग प्रक्रिया में तेजी आएगी और लंबी लाइनें लगने से बचा जा सकेगा।

बढ़ा दी जाएगी संख्या: त्योहारी सीजन की स्पेशल ट्रेनें त्योहारों के समय यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने मुंबई, दिल्ली जैसे बड़े शहरों से लगभग 40 से 50 स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। ये ट्रेनें 22 कोच की होती हैं। इनमें से 13 स्लीपर कोच होते हैं। जरूरत पड़ी तो स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।

  • समस्या हो तो शिकायत करें: यदि किसी यात्री को स्टेशन पर शौचालय की सफाई, पीने के पानी या अन्य सुविधा को लेकर कोई शिकायत हो, तो वह रेल मदद ए प या 139 हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज करा सकता है। संबंधित शिकायत पर तत्काल कार्रवाई के लिए अतिरिक्त स्टाफ तैनात किया गया है।
  • बाहर खड़े होकर यात्रा न करें: रेल अधिकारियों ने यात्रियों से यह भी अपील की है कि वे चलती ट्रेन के दरवाजे पर खड़े होकर यात्रा न करें, न ही बाहर लटककर सफर करें, क्योंकि इससे दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है। यदि ट्रेन छूट जाए तो यात्री अगली ट्रेन का इंतज़ार करें और सुरक्षित यात्रा करें।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 June 2026
भोपाल। प्रदेश में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत हो चुकी है। सरकारी स्कूलों में बच्चों की चहल-पहल भी लौट आई है। स्कूलों में विद्यार्थी रंग-बिरंगे गणवेश में पहुंच रहे हैं।…
 30 June 2026
मध्य प्रदेश में अगले वर्ष प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनावों से पहले भाजपा और राज्य सरकार ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सरकार प्रदेश के…
 30 June 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष स्व. ईश्वर दास रोहाणी की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंगलवार को विधानसभा के सेंट्रल हाल…
 30 June 2026
राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी के मुख्य आतिथ्य में नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा नमामि गंगे मिशन के अंतर्गत बेतवा नदी के वैज्ञानिक एवं समग्र पुनर्जीवन के लिए विस्तृत परियोजना…
 30 June 2026
भोपाल। निगम, मंडल, स्थानीय निकाय, नगरीय एवं ग्रामीण प्राधिकरण तथा सोसाइटियों द्वारा कोषालयों में संधारित किए जाने वाले विशेष जमा खातों की राशि पर ढाई प्रतिशत प्रति वर्ष की दर…
 30 June 2026
भोपाल। महारानी लक्ष्मीबाई (एमएलबी) गर्ल्स कालेज के पास संचालित शराब दुकान को हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देश पर दुकान एक जुलाई से बंद…
 30 June 2026
भोपाल। केंद्र सरकार की पीएम-केयर्स योजना के माध्यम से प्रदेश को 13 एमआरआई मशीनें, 11 मैमोग्राफी मशीनें और 308 एआइ आधारित हैंडहेल्ड एक्स-रे उपकरण अगले तीन वर्ष में उपलब्ध कराए…
 30 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में हो रही मानूसनी बारिश (Monsoon in MP) अगले दो दिनों यानी 2 जुलाई में तेजी से बढ़ने की संभावना है। प्रदेश में एक…
 30 June 2026
भोपाल। विश्व एलर्जी सप्ताह के बीच शहर में सांस के मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई है। टीबी अस्पताल के चेस्ट ओपीडी में रोज 120 से ज्यादा मरीज खांसी, छींक…
Advt.