शहीद वरुणसिंह के नाम पर होगी भोपाल की सड़क लालघाटी से सुल्तानिया इन्फेट्री लाइंस का नामकरण होगा

Updated on 02-11-2022 05:59 PM

भोपाल नगर निगम परिषद की मीटिंग 3 नवंबर को होगी। इसमें मुख्य रूप से पांच मुद्दे उठेंगे और मंजूरी दी जाएगी। सबसे महत्वपूर्ण लालघाटी से सुल्तानिया इन्फेंट्री लाइंस तक की सड़क का नाम शहीद ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह रखने का प्रस्ताव है। एमआईसी (मेयर इन कौंसिल) में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी जा चुकी है। बाकी मुद्दे 15 मेगा वॉट विंड पावर प्लांटन, गोंदरमऊ में जलप्रदाय आदि के हैं। जिन पर विपक्ष ने आपत्ति उठाई है। इसके चलते यह मीटिंग भी हंगामेदार होगी।

विपक्ष ने 'शहर सरकार' को पानी, सड़कें, क्लोरीन गैस रिसाव, अतिक्रमण, चैंबर नहीं मिलने जैसे मुद्दों पर घेरने की रणनीति बनाई है तो वहीं 1 नवंबर को हुई बीजेपी पार्षद दल की मीटिंग में कांग्रेसी पार्षदों को रोकने का प्लान तैयार किया गया। 3 नवंबर को सुबह साढ़े 11 बजे परिषद की मीटिंग होगी।

शहीद ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के बारे में जाने
पिछले साल 8 दिसंबर को तमिलनाडु के कुन्नूर में CDS जनरल रावत का हेलिकॉप्टर क्रेश हो गया था। उनके साथ ग्रुप कैप्टर वरुण सिंह भी थे। हादसे के आठ दिन बाद उन्होंने दम तोड़ दिया था। भोपाल में उनका अंतिम संस्कार हुआ था। 18 दिसंबर को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शहीद वरुण सिंह की प्रतिमा की स्थापना और किसी संस्था का नामकरण उनके नाम से करने की घोषणा की थी। इसके बाद नगरीय प्रशासन विभाग ने 19 जनवरी 2022 को लालघाटी चौराहे से सुल्तानिया इन्फेंट्री लाइंस तक के मार्ग का नामकरण शहीद ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह शौर्यचक्र के नाम से किए जाने का प्रस्ताव तैयार किया। अब इस प्रस्ताव को निगम परिषद की मीटिंग में मंजूरी दी जाएगी। सड़क की लंबाई 1.38 किलोमीटर और चौड़ाई 7 मीटर है।

ये मुद्दे भी रखे जाएंगे

15 मेगावॉट पवन ऊर्जा प्रोजेक्ट: 15 मेगावॉट विंड पॉवर प्लांट की स्थापना के संबंध में एमआईसी की मंजूरी हो चुकी है। इसे भी परिषद की मीटिंग में रखा जाएगा। इसके बाद इसका काम शुरू होगा और मार्च-23 तक पूरा किया जाएगा। यह बनने के बाद हर साल करीब 8 करोड़ रुपए की बचत होगी।राजा भोज आवासीय परिसर योजना गोंदरमऊ में जलप्रदाय व्यवस्था के लिए पाइप लाइन बिछाए जाने का प्रस्ताव भी रखा जाएगा। जिसमें 14.69 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इनके अलावा वे विषय जिन्हें अध्यक्ष की अनुमति रहेगी, वे भी रखे जाएंगे।

नेता प्रतिपक्ष बोलीं- कई मुद्दे प्रस्तावित नहीं
नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी ने कहा कि बल्क कनेक्शन, अतिक्रमण, सड़क समेत कई विषय ऐसे हैं, जो हमने दिए थे लेकिन वे मीटिंग में नहीं रखे जा रहे। बावजूद मीटिंग में कांग्रेस पुरजोर तरीके से जनता से जुड़े मुद्दों को रखेगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.