महिला दिवस पर भोपाल रेल मंडल की पहल:महिला लोको पायलट ने चलाई भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस, गार्ड टीटीई भी महिला

Updated on 08-03-2025 03:53 PM

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पूरी तरह महिला स्टाफ द्वारा संचालित भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 18235) का सफलतापूर्वक परिचालन किया गया। भोपाल स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 5 से सुबह 10:15 बजे अपर मंडल रेल प्रबंधक रश्मि दिवाकर ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस ट्रेन का संचालन महिला लोको पायलट और सहायक लोको पायलट ने किया, जबकि ट्रेन प्रबंधक (गार्ड) भी महिला थीं।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि यह पहल रेलवे में कार्यरत महिलाओं की दक्षता, क्षमता और कार्यकुशलता को प्रदर्शित करने का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। भारतीय रेलवे समय-समय पर महिला कर्मचारियों को नेतृत्व की जिम्मेदारी देकर उनके कौशल को बढ़ावा देने का कार्य कर रहा है। इस ऐतिहासिक यात्रा के दौरान ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों और रेलवे अधिकारियों ने इस पहल की सराहना की। यात्रियों ने कहा कि यह पहल महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने में एक महत्वपूर्ण कदम है और इसे अन्य क्षेत्रों में भी अपनाया जाना चाहिए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.