भोपाल में 6वीं के छात्र से प्रिंसिपल ने की मारपीट:तबीयत खराब का कहकर पेरेंट्स को बुलाया

Updated on 20-11-2025 12:01 PM

भोपाल में ईदगाह हिल्स स्थित गुरुनानक हायर सेकेंडरी स्कूल में मंगलवार दोपहर 6वीं कक्षा के छात्र 12 वर्षीय छात्र के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार का मामला सामने आया है।

बच्चे के परिजनों ने स्कूल प्रिंसिपल सुरजीत कौर पर थप्पड़ मारने, गाली-गलौज करने, भविष्य खराब करने की धमकी देने और बच्चे को बेहोशी की हालत में छोड़ने का गंभीर आरोप लगाया है।

घटना के बाद परिजनों ने शाहजहांनाबाद थाने में प्रिंसिपल और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।

पिता का आरोप- चेहरे पर 10-15 थप्पड़ों के निशान बच्चे के पिता ने पुलिस को बताया कि उन्हें मंगलवार दोपहर 2:08 बजे स्कूल से कॉल आया था कि मेरे बेटे की तबीयत खराब है। तुरंत स्कूल पहुंचें। जब स्कूल पहुंचे तो उनका बेटा अस्त-व्यस्त हालत में मिला। उसके चेहरे पर सूजन और थप्पड़ों के निशान थे और वह सांस लेने में तकलीफ के बाद अचानक बेहोश हो गया।

उसे आनन-फानन में चिरायु अस्पताल ले गए। जहां कुछ देर बाद उसे होश आया। इसके बाद बेटे ने बताया कि उसका सहपाठी से विवाद हो गया। उसकी क्लास टीचर उसे प्रिंसिपल के पास ले गईं। जहां प्रिंसिपल सुरजीत कौर ने स्कूल कॉरिडोर में ही बच्चे को 10-15 थप्पड़ मारे।

पहले भी देती थीं धमकियां, टीसी देने की बात कहती थीं पिता की शिकायत के अनुसार- प्रिंसिपल अक्सर मेरे बेटे को बुलाकर टीसी देने और साल खराब कर देने की धमकी देती थी। जब मैंने घटना को लेकर उनसे बात करनी चाही, तो उन्होंने मुझसे भी बदसलूकी की और स्कूल से जबर्दस्ती बाहर निकाल दिया।

जब मैंने शिकायत की तो उन्होंने बेटे के साथ उसी स्कूल में 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली बेटी को भी ऑनलाइन क्लास वाले व्हाट्सऐप ग्रुप से हटा दिया है।

मां से कहा- आपका बच्चा गुंडा बनेगा बच्चे की मां ने बताया कि मंगलवार दोपहर 2:03 बजे प्रज्ञा सोनी मैम का कॉल आया कि प्रिंसिपल बुला रही हैं। जब हम पहुंचे तो बच्चा बेहोशी हालत में था। टीचर कह रहे थे कि दो बच्चों की लड़ाई हुई है। मैंने कहा दूसरे बच्चे के पेरेंट्स को बुलाइए, मैं उसका इलाज करवा दूंगी, लेकिन उन्होंने मना कर दिया।

जब हम बात कर रहे थे, तभी प्रिंसिपल बाहर आईं और बोलीं ‘क्या गुंडा बनाओगी अपने बेटे को?’

इसके बाद उन्होंने हमें जबरदस्ती स्कूल से बाहर कर दिया। मेरे बेटे ने मुझे बताया कि प्रिंसिपल मैम ने 7-10 थप्पड़ मारे।

हमने पुलिस से स्कूल के सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने की मांग की है। अगर मेरे बच्चे को कुछ हो जाता, तो जिम्मेदार कौन होता? हम प्रिंसिपल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई चाहते हैं।

स्कूल प्रबंधन से संपर्क की कोशिश इधर, घटना के बाद प्रिंसिपल सुरजीत कौर से कई बार संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। स्कूल प्रबंधन ने भी जांच या पक्ष को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

वहीं, शाहजानाबाद थाना प्रभारी यूपीएस चौहान ने बताया कि हमारे पास इस तरह की शिकायत आई है। हम कल (गुरुवार) स्कूल के सीसीटीवी की जांच करवाएंगे। उसके बाद ही कुछ कह पाएंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 June 2026
भोपाल। प्रदेश में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत हो चुकी है। सरकारी स्कूलों में बच्चों की चहल-पहल भी लौट आई है। स्कूलों में विद्यार्थी रंग-बिरंगे गणवेश में पहुंच रहे हैं।…
 30 June 2026
मध्य प्रदेश में अगले वर्ष प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनावों से पहले भाजपा और राज्य सरकार ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सरकार प्रदेश के…
 30 June 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष स्व. ईश्वर दास रोहाणी की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंगलवार को विधानसभा के सेंट्रल हाल…
 30 June 2026
राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी के मुख्य आतिथ्य में नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा नमामि गंगे मिशन के अंतर्गत बेतवा नदी के वैज्ञानिक एवं समग्र पुनर्जीवन के लिए विस्तृत परियोजना…
 30 June 2026
भोपाल। निगम, मंडल, स्थानीय निकाय, नगरीय एवं ग्रामीण प्राधिकरण तथा सोसाइटियों द्वारा कोषालयों में संधारित किए जाने वाले विशेष जमा खातों की राशि पर ढाई प्रतिशत प्रति वर्ष की दर…
 30 June 2026
भोपाल। महारानी लक्ष्मीबाई (एमएलबी) गर्ल्स कालेज के पास संचालित शराब दुकान को हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देश पर दुकान एक जुलाई से बंद…
 30 June 2026
भोपाल। केंद्र सरकार की पीएम-केयर्स योजना के माध्यम से प्रदेश को 13 एमआरआई मशीनें, 11 मैमोग्राफी मशीनें और 308 एआइ आधारित हैंडहेल्ड एक्स-रे उपकरण अगले तीन वर्ष में उपलब्ध कराए…
 30 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में हो रही मानूसनी बारिश (Monsoon in MP) अगले दो दिनों यानी 2 जुलाई में तेजी से बढ़ने की संभावना है। प्रदेश में एक…
 30 June 2026
भोपाल। विश्व एलर्जी सप्ताह के बीच शहर में सांस के मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई है। टीबी अस्पताल के चेस्ट ओपीडी में रोज 120 से ज्यादा मरीज खांसी, छींक…
Advt.