भोपाल निगम परिषद की मीटिंग आज, हंगामे के आसार:जनहित का एक भी मुद्दा शामिल नहीं

Updated on 19-08-2026 12:29 PM
भोपाल, भोपाल नगर निगम परिषद की बैठक बुधवार को ISBT स्थित मीटिंग हॉल में होगी। एजेंडे में जनहित के मुद्दे शामिल नहीं होने से विपक्ष की ‘शहर सरकार’ को घेरने की रणनीति है। ऐसे में बैठक हंगामेदार हो सकती है।

विपक्ष का कहना है कि शहर की सड़कें खुदी पड़ी हैं। स्थिति ये है कि इनके ऊपर से गाड़ी चलाना तो दूर पैदल निकलना की मुश्किल है। फिर बैठक में इस पर चर्चा क्यों नहीं की जा रही है?

बता दें, बारिश की वजह से राजधानी की सड़कें उखड़ गई हैं। तेज बारिश होते ही निचले इलाकों में पानी भर रहा है। कई इलाकों में सफाई व्यवस्था खराब है। ये ऐसे मुद्दे हैं, जिनसे शहर का हर व्यक्ति परेशान हैं। बावजूद बुधवार को होने वाली परिषद की मीटिंग में ये एक भी मुद्दे शामिल नहीं है।

सवाल-जवाब से शुरू होगा, बिल्डिंग को किराए पर देने पर खत्म निगम का सम्मेलन सवाल-जवाब से शुरू होगा और अपनी खाली हुई बिल्डिंग को किराए पर दिए जाने के प्रस्ताव पर खत्म हो जाएगा। जनहित के मुद्दे नहीं होने के चलते निगम में नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी ने कहा कि हर बैठक में शहर सरकार जनहित के मुद्दे नहीं लाती। पिछली बैठक में भी इन पर चर्चा के लिए कहा था, लेकिन विपक्ष की नहीं सुनी गई।

सीनियर पार्षद योगेंद्र सिंह गुड्‌डू चौहान ने कहा कि वर्तमान में भोपाल की सड़कें जर्जर हो गई है। दो दिन की तेज बारिश से शहर का बड़ा हिस्सा पानी में डूब गया। सफाई व्यवस्था भी सही नहीं है। ये एजेंडे में शामिल नहीं है।

प्रस्ताव से पहले पार्षदों के प्रश्न होंगे एजेंडे में शामिल प्रस्ताव से पहले पार्षदों के सवाल-जवाब होंगे। मीटिंग आईएसबीटी स्थित हॉल में होगी। सुबह 11 बजे से मीटिंग की शुरुआत हो जाएगी।

साल का पहला सम्मेलन नगर निगम के परिषद का यह साल का पहला सम्मेलन होगा, जिसमें एमआईसी के मंजूर एजेंडे पर बात होगी और पार्षद अपने सवाल उठा सकेंगे। इससे पहले 2 सम्मेलन जरूर हुए हैं, लेकिन एक महिला सशक्तिकरण और दूसरा कचरे के नए नियमों को लेकर था। इसमें पार्षद सवाल-जवाब नहीं कर सके थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भोपाल। परी बाजार, ईदगाह हिल्स स्थित दिव्यांग व विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के शासकीय विद्यालय का जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुनीत अग्रवाल ने…
 19 September 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अतिथि विद्वानों के आंदोलन ने अब राजनीतिक मोड़ ले लिया है। अतिथि विद्वानों ने ‘विद्वान जनता पार्टी’ (VJP) बनाने का ऐलान किया है। उनका कहना है कि…
 19 September 2026
भोपाल, मप्र में वर्ग-2 और वर्ग-3 शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन आज 30वें दिन पहुंच गया। यानी डीपीआई के सामने शिक्षक अभ्यर्थियों के संघर्ष…
 19 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश वन विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं। शासन द्वारा जारी आदेश के तहत 47 वन…
 19 September 2026
भोपाल । रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में खान-पान की गुणवत्ता जांचने के लिए नियमित कार्रवाई के दावे किए जाते हैं, लेकिन शुक्रवार की कार्रवाई ने निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े…
 19 September 2026
भोपाल। स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीणों को उनकी आबादी भूमि का मालिकाना हक देने की प्रक्रिया पर पटवारियों के विरोध के कारण रजिस्ट्री का काम दूसरे दिन भी शुरू नहीं…
 19 September 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के 12वीं पास 7,400 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को शनिवार को स्कूटर प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव शासकीय हायर सेकंडरी स्कूलों में कक्षा…
 19 September 2026
भोपाल। तीन महीने की सुस्ती के बाद गणेशोत्सव के शुभ मुहूर्त में राजधानी के प्रॉपर्टी बाजार में रौनक लौट आई है। पिछले पांच दिनों में जमीन, मकान, प्लाट और फ्लैट…
 19 September 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री निवास से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित नादिर कॉलोनी में रात के समय सुरक्षा गार्ड पर पिस्टल तानकर धमकाने का मामला सामने आया है। 17-18 सितंबर…
Advt.