हादसे का इंतजार कर रहा था भोपाल नगर निगम, कई दिनों से लटक रही पेड़ की डाली गिरी, दो की मौत

Updated on 04-06-2024 12:00 PM
भोपाल। हबीबगंज थाना क्षेत्र की व्यस्ततम 10 नंबर मार्केट की पुरानी पार्किंग में कई दिनों से लटक रही नीलगिरी पेड़ की जिस विशालकाय डाल को काटने की मांग करते हुए व्यापारी हादसे की आशंका जता रहे थे, वह आखिरकार जानलेवा साबित हो गई।

नगर निगम ने डाल को काटा नहीं और सोमवार को सुबह साढ़े 11 बजे वह गिरने से दो लोगों की जान चली गई। मृतकों में पंचशील नगर निवासी 50 वर्षीय ठेकेदार अशोक अहिरवार अपने निर्माण कार्यों के लिए श्रमिकों को ले जाने के लिए 10 नंबर मार्केट पहुंचे थे।

दो लोगों की मौत

हादसे के समय वह गन्ने की चरखी लगाने वाले सेकंड स्टॉप निवासी 47 वर्षीय नर्मदा प्रसाद बात कर रहे थे। इसी दौरान सड़क की ओर झुकी नीलगिरी पेड़ की लंबी डाल गिर गई। दोनों उसके नीचे दब गए। लोगों ने दोनों को निकाला और निजी अस्पताल भिजवाया। वहां ठेकेदार अशोक को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया, क्योंकि डाल सीधे उनके सिर पर गिरी थी, जबकि नर्मदा प्रसाद की मौत दोपहर में इलाज के दौरान हो गई।

कई वाहन व दुकान भी चपेट में आए

आसपास खड़े कई वाहन और दुकानें भी डाल की चपेट में आईं। व्यापारी मुकेश वर्मा ने बताया कि नगर निगम को कई बार इस डाल के गिरने की स्थिति में होने की जानकारी दी गई थी, लेकिन अगर निगम के अधिकारियों ने सुना होता और समय रहने डाल को काट दिया होता तो हादसा न होता। वहीं, दो लोगों की मौत घटना की जानकारी लगने के बाद नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और पेड़ से गिरी डाल की कटाई शुरू की।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.