भोपाल नगर निगम:दरोगा ने स्पॉट फाइन के पैसे नहीं दिए, कमिश्नर ने मीटिंग में बुलाई पुलिस

Updated on 02-01-2025 02:16 PM

भोपाल नगर निगम में सफाई दरोगा द्वारा स्पॉट फाइन की राशि खाते में नहीं जमा कराने का मामला सामने आया है। समीक्षा बैठक के दौरान बैंक में जमा पैसों का मिलान कराने पर पता चला कि कई वार्डों में छोटी-छोटी राशि जमा नहीं हुई है।

लेकिन, वार्ड 35 के दरोगा मनोज करोसिया की स्पॉट फाइन की राशि मिलाई गई तो करीब डेढ़ लाख रुपए कम पाए गए। मनोज पहले वार्ड 44 में पदस्थ थे। वह लंबे समय से स्पॉट फाइन तो वसूल रहे थे, लेकिन फाइन का पैसा नहीं जमा किया। बैठक में निगम कमिश्नर भी मौजूद थे।

उन्होंने तुरंत पुलिस को फोन किया, जिसके थोड़ी ही देर में जहांगीराबाद पुलिस वहां पहुंच गई। हालांकि, इस बीच दरोगा ने पैसा जमा कराने के लिए दो दिन की मोहलत मांगी। इस पर पुलिस में एफआईआर नहीं की गई।

पुराने रिकॉर्ड भी खंगाले

स्पॉट फाइन की जमा राशि और खाते के मिलान पर गड़बड़ी मिली तो वार्ड 44 और वार्ड 35 के पुराने रिकॉर्ड भी खंगाले गए। इसमें सामने आया कि करीब डेढ़ लाख रुपए गायब थे। उधर, जहांगीराबाद थाना प्रभारी आशुतोष उपाध्याय का कहना है कि हमें बुलाया गया था लेकिन शिकायत नहीं दी गई है। शिकायत मिलेगी तो कार्रवाई करेंगे।

चालान बने, पैसा नहीं गया

निगम के दरोगा पीओएस मशीन से चालान जमा करते हैं। यह राशि मशीन से सीधे खाते में जमा होनी चाहिए, लेकिन यहां चालान तो बनाए गए, लेकिन रकम खाते में जमा नहीं हुई। इधर, कमिश्नर के तेवर देख कुछ लोग दरोगा को बचाने के लिए स​क्रिय हो गए। हालांकि, कमिश्नर ने जोन 7 के एएचओ को भी सस्पेंड करने की चेतावनी दी है।

मुझे समीक्षा बैठक में पता चला कि दरोगा ने स्पॉट फाइन के डेढ़ लाख रुपए जमा नहीं कराए हैं। बैठक के दौरान ही पुलिस को बुलाया। दरोगा ने राशि जमा कराने का आश्वासन दिया है। यदि राशि जमा नहीं हुई तो एफआईआर कराएंगे। -हरेंद्र नारायण, कमिश्नर, नगर निगम



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.