भोपाल मेट्रो परियोजना फिर लेट, तय समय सीमा से पिछड़ी भूमिगत टनल की खोदाई

Updated on 26-05-2026 12:27 PM

भोपाल। राजधानी में मेट्रो परियोजना को लेकर किए जा रहे तेज रफ्तार विकास के दावों के बीच भूमिगत कॉरिडोर निर्माण की वास्तविक स्थिति सवालों के घेरे में आ गई है। भोपाल रेलवे स्टेशन से पुल पातरा तक बनने वाले पहले अंडरग्राउंड कॉरिडोर का काम तय समय सीमा से काफी पीछे चल रहा है।

मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कार्पोरेशन लिमिटेड ने मार्च में सुरंग निर्माण शुरू करते समय मई अंत तक पहले चरण का काम पूरा करने का लक्ष्य रखा था, लेकिन अब तक खोदाई आधी दूरी भी तय नहीं कर सकी है।

400 मीटर टनल का काम धीमी रफ्तार में

पुल पातरा से सिंधी कॉलोनी तक करीब 3.39 किलोमीटर लंबी ट्विन टनल बनाई जानी है। इसके लिए 30 मार्च को भोपाल रेलवे स्टेशन के पास 75 फीट नीचे पहली टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) से खुदाई शुरू की गई थी। मेट्रो अधिकारियों ने शुरुआती चरण में तेजी से काम पूरा होने का दावा किया था, लेकिन दो महीने बाद भी मशीन लगभग 50 मीटर तक ही पहुंच सकी है।

सुरक्षा कारणों का हवाला

मेट्रो प्रबंधन का कहना है कि सुरक्षा मानकों से समझौता नहीं किया जा सकता, इसलिए टीबीएम की गति सीमित रखी गई है। वर्तमान में प्रतिदिन लगभग एक से डेढ़ मीटर तक ही खुदाई हो पा रही है। अधिकारियों के अनुसार भूमिगत संरचना और आसपास की संवेदनशील इमारतों को देखते हुए बेहद सावधानी के साथ काम किया जा रहा है।

ग्राउटिंग प्रक्रिया बनी बड़ी बाधा

सूत्रों के मुताबिक देरी की सबसे बड़ी वजह सुरंग निर्माण के बीच की जाने वाली ग्राउटिंग प्रक्रिया है। यह तकनीकी प्रक्रिया सुरंग को मजबूती देने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जरूरी होती है। हालांकि इसके चलते टीबीएम को बार-बार रोकना पड़ रहा है, जिससे परियोजना की गति लगातार प्रभावित हो रही है।

दूसरी टीबीएम 75 फीट नीचे बंद

नियमों के तहत पहली टीबीएम के 50 मीटर तक आगे बढ़ने के बाद ही दूसरी मशीन को चालू किया जा सकता है। यही कारण है कि दूसरी टीबीएम के सभी पार्ट्स इंस्टॉल होने और उसे काफी पहले 75 फीट गहरे शाफ्ट में उतार देने के बावजूद अब तक संचालन शुरू नहीं हो पाया है। मशीन फिलहाल निष्क्रिय पड़ी है।

इंजीनियरों की बड़ी टीम भी नहीं दिला सकी रफ्तार

परियोजना में थाईलैंड सहित पुणे, सूरत, मुंबई, दिल्ली और कानपुर के 12 वरिष्ठ इंजीनियरों समेत करीब 50 विशेषज्ञों की टीम काम कर रही है। इसके बावजूद मेट्रो प्रबंधन तय समय पर काम पूरा करने में विफल नजर आ रहा है, जिससे परियोजना की समयसीमा और लागत दोनों पर असर पड़ने की आशंका बढ़ गई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.