भोपाल एमडी ड्रग केस- दो विदेशी गिरफ्तार:थाई महिला और नाइजीरियन युवक ऑनलाइन बेचते थे नशा

Updated on 05-08-2025 06:50 PM

भोपाल के एमडी ड्रग केस में क्राइम ब्रांच ने मादक पदार्थों के खिलाफ जारी विशेष अभियान के तहत दो विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। थाईलैंड की महिला और नाइजीरियन युवक के खिलाफ पहले से भी कई केस दर्ज हैं। पुलिस ने इनके पास से एमडी (मेथामफेटामाइन) ड्रग्स बरामद कर अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का खुलासा किया है।

थाई महिला बेंचामत मून (41) दिल्ली और भोपाल में रहते हुए ड्रग्स की ऑनलाइन सप्लाई करती थी। वह भोपाल के कई स्पा सेंटर में भी काम कर चुकी है। पुलिस ने उसे समरधा स्थित शीतलधाम कॉलोनी से पकड़ा है। उसके पास से 2.95 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई।

वहीं गिरफ्तार नाइजीरियन ओराचोर ओन्येका (34) के खिलाफ दिल्ली के डीएलएफ फेस-1 थाने में फॉरेन एक्ट और धोखाधड़ी के तहत केस दर्ज हैं। यह विदेशी नेटवर्क भोपाल, दिल्ली और देश के अन्य शहरों में फैला हुआ है।

पहले पकड़े गए थे भोपाल के ड्रग पैडलर इस कार्रवाई से पहले 18 जुलाई को सैफुद्दीन और शाहरुख को भोपाल पुलिस ने गिरफ्तार किया था। दोनों शहर के क्लब, पार्टियों और जिम के जरिए युवाओं को एमडी पाउडर का आदी बनाते थे। पुलिस ने इनके पास से 15 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त की थी। पूछताछ में इन आरोपियों ने खुलासा किया कि पार्टी कल्चर की आड़ में लड़कियों को पहले मुफ्त में ड्रग्स दी जाती थी, फिर उनका शोषण किया जाता ताकि वे क्लब्स का आकर्षण बन सकें।

सैफुद्दीन की निशानदेही पर पुलिस ने फिल्मी अंदाज में योजना बनाकर यासीन उर्फ मिंटू और शाहवर को गिरफ्तार किया। यासीन ने पकड़ने के दौरान अपनी स्कॉर्पियो से दो गाड़ियों को टक्कर मारकर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया।

उनके पास जो गाड़ी मिली, उस पर विधानसभा का पास और ‘प्रेस’ लिखा हुआ था। अब तक इस गिरोह से जुड़े सैफुद्दीन, आशू उर्फ शाहरुख, यासीन उर्फ मिंटू, शाहवर, अंशुल उर्फ भूरी, समीर उद्दीन और सोहेल खान को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने इनके पास से एमडी ड्रग्स, हथियार, वाहन और मोबाइल फोन जब्त किए हैं।

स्पा सेंटरों की भूमिका भी जांच के दायरे में थाई महिला द्वारा भोपाल के कुछ स्पा सेंटरों में काम करने की पुष्टि हुई है। पुलिस अब इन स्पा सेंटरों की भूमिका की भी जांच कर रही है कि क्या वहां से ड्रग्स की कोई सप्लाई या कनेक्शन जुड़ा हुआ था। पुलिस ने कहा है कि अभी और नामों के खुलासे हो सकते हैं।

भोपाल-दिल्ली में सक्रिय थी थाई महिला

एडिशनल डीसीपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि यह कार्रवाई “नशे से दूरी है जरूरी” अभियान के तहत की गई है, जो शासन की मंशा और मुख्यालय के निर्देश पर लगातार जारी है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार थाई महिला के पास से करीब 2.95 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुआ है। वहीं, नाइजीरियन युवक पूर्व में भी एमडी तस्करी का आरोपी रह चुका है। थाई महिला पर भोपाल के गांधी नगर थाने में पूर्व से एक मामला दर्ज है।

शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस अभी यह पता लगा रही है कि ये ड्रग्स कहां से मंगवाते थे और किन-किन लोगों को सप्लाई करते थे। दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है। नाइजीरियन युवक दिल्ली से संचालन करता था और थाई महिला भोपाल-दिल्ली दोनों जगह सक्रिय थी। पुलिस को यह भी आशंका है कि भोपाल के अलावा ये देश के अन्य शहरों में भी नेटवर्क फैला चुके हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 July 2026
भोपाल, अब पुलिस विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी eHRMS पोर्टल (ehrms.mp.gov.in) या eHRMS मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन अवकाश आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए मध्यप्रदेश पुलिस में eHRMS ऑनलाइन…
 03 July 2026
बेंगलुरु/भोपाल, कर्नाटक के बेंगलुरु के मदापट्टना स्थित ग्रेनाइट खदान में गुरुवार को 40 फीट की ऊंचाई से चट्टान गिरने से मध्य प्रदेश के अनूपपुर के रहने वाले 5 मजदूरों समेत 7…
 03 July 2026
भोपाल, नापतौल विभाग के प्रभारी उप नियंत्रक (डिप्टी कंट्रोलर) नसीमुद्दीन के इशारे पर रिश्वत लेने पहुंचे विभाग के रिटायर इंस्पेक्टर हरिप्रसाद पटेल को भोपाल लोकायुक्त ने गुरुवार को रंगेहाथ पकड़ लिया।…
 03 July 2026
भोपाल, मानसून की शुरुआत के साथ ही शहर के प्रमुख नालों की प्री-मानसून सफाई के दावों की हकीकत पहली तेज बारिश में सामने आ गई। गुरुवार को करीब आधे घंटे की…
 03 July 2026
भोपाल, अयोध्या स्थित राम मंदिर निर्माण से जुड़े चंदे में अनियमितताओं के आरोपों को लेकर शुक्रवार को भोपाल में महिला कांग्रेस ने माता मंदिर के समीप सद्बुद्धि यज्ञ और सामूहिक उपवास…
 03 July 2026
भोपाल, आज के दौर में जहां हर पेरेंट अपने बच्चे को नंबरों की दौड़ में आगे देखना चाहता है, वहीं सेज यूनिवर्सिटी के चांसलर और सेज ग्रुप के सीएमडी डॉ. संजीव…
 03 July 2026
भोपाल, महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्यप्रदेश और प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संचालित समर कैम्प-2026 के तहत गुरुवार को भोपाल जिले के सभी 73 सेक्टरों और 1,800 से…
 03 July 2026
भोपाल। उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ-2028 को भव्य और निर्बाध बनाने के लिए राज्य सरकार पहली बार एक बड़ा कानूनी बदलाव करने जा रही है। नए सिंहस्थ एक्ट के तहत…
 03 July 2026
भोपाल। उच्च शिक्षा विभाग ने सत्र 2023-24 के लिए गांव की बेटी एवं प्रतिभा किरण योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 4 जुलाई निर्धारित की है। पात्र छात्राएं…
Advt.