ईट राइट चैलेंज प्रतियोगिता में भोपाल, ग्वालियर और उज्जैन देश में प्रथम दस जिलों में शामिल

Updated on 24-03-2023 05:24 PM

केन्द्र सरकार द्वारा गत वर्ष देश में चलाये गये ईट राइट चैलेंज का परिणाम आज प्रकाशित हुआ। प्रतियोगिता में शामिल 260 जिलों में भोपाल को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है। साथ ही ग्वालियर पाँचवें तथा उज्जैन आठवें स्थान पर है। सूची के प्रथम 50 जिलों में मध्यप्रदेश के 10 जिले शामिल हैं। आगामी 7 जून को केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री द्वारा प्रतियोगिता के अग्रणी जिलों के नोडल अधिकारियों को पुरस्कृत किया जायेगा।

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने इस उपलब्धि पर बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि "मिलावट से मुक्ति'' अभियान से प्रदेश में अधिक संख्या में नमूना संग्रहण, खाद्य अनुज्ञप्ति की संख्या में वृद्धि के लिये शिविर लगाना, खाद्य सुरक्षा के लिये जागरूकता अभियान जैसे कार्य निरंतर किये जा रहे हैं, जिसके परिणामस्वरूप ईट राइट चैलेंज प्रतियोगिता में जिलों ने सराहनीय उपलब्धि प्राप्त की है। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने भी प्रतियोगिता में मिली उपलब्धि पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी प्रतियोगी जिलों द्वारा सराहनीय कार्य कर खाद्य सुरक्षा के क्षेत्र में प्रदेश को गौरवान्वित किया है।

आमजन के खान-पान की आदतों में सकारात्मक बदलाव तथा खाद्य प्रतिष्ठानों में आत्म-अनुपालन की प्रवृत्ति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक मई 2022 से 15 नवम्बर 2022 तक चलाये गये देशव्यापी ईट राइट चैलेंट की विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया गया।

प्रतियोगिता में अनुज्ञप्ति/पंजीयन की संख्या बढ़ाना, नमूना संग्रहण, मिलेट रेसिपी एवं फोर्टिफिकेशन प्रदर्शन, ईट राइट केम्पस/स्टेशन प्रमाणन, भोग प्रमाणन, हाईजीन रेटिंग एवं नवाचारी गतिविधियों को पृथक-पृथक अंक प्रदान किये गये। चैलेंज के अंतर्गत कलेक्टर भोपाल द्वारा प्रारंभ किये गये "न्यूज पेपर में दे खाना, तो बोलो ना-ना'', उज्जैन जिले के "दोने में दो ना'' जैसे नवाचारों को भारतीय खाद्य संरक्षा और मानक प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा सराहा गया। इस दौरान देश में प्रथम ईट राइट मिलेट मेला भी भोपाल में किया गया। अंतर्राष्ट्रीय मिलेट (श्री अन्न) वर्ष के दौरान प्रदेश में अनेक स्थानों पर मिलेट मेले लगाये जा रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
इंदौर, मध्य प्रदेश के सीनियर मिनिस्टर कैलाश विजयवर्गीय की सरकार से नाराजगी एक बार फिर सामने आई है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग संभाल रहे विजयवर्गीय ने इस बार सीधे मुख्यमंत्री…
 01 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश सरकार नमामि गंगे मिशन के तहत बेतवा नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए बड़े स्तर पर काम शुरू करने जा रही है। सरकार का फोकस केवल नदी की…
 01 July 2026
भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से एक कार पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवकों को मामूली चोटें…
 01 July 2026
भोपाल, भोपाल के इमामी गेट इलाके में चाय-नाश्ते का ठेला लगाने वाले 53 वर्षीय चेतराम किरार की करंट लगने और ठेले से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।…
 01 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में रिक्त पदों को भरने के अधिकार को लेकर बैठक में हंगामा हो गया। मैहर के जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा…
 01 July 2026
भोपाल। कोलार रोड थाना इलाके के दानिश कुंज में सुबह की सैर पर निकली एक महिला से सोने की चेन झपटकर फरार हुए दो बदमाशों को पुलिस ने झाबुआ के…
 01 July 2026
 भोपाल । महिला सशक्तीकरण की दिशा में कदम उठाते हुए युवा कांग्रेस शक्ति अभियान चलाएगा, ताकि आधी आबादी को पार्टी से जोड़ा जा सके।छात्रों की गूंज अभियान के तहत कार्यकर्ता…
 01 July 2026
संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर इंदौर-नागपुर वंदे भारत सहित आधा दर्जन से अधिक ऐसी ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं हैं जो यहां से गुजरती तो हैं पर स्टॉपेज…
 01 July 2026
भोपाल। जुलाई में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। झांसी रेल मंडल के ललितपुर स्टेशन पर एक जुलाई से एक…
Advt.