
जिला आबकारी कंट्रोलर आरजी भदौरिया ने बताया कि शनिवार को मुखबिर ने सूचना दी थी कि कोलार और आसपास की कालोनी व पंचायतों में अवैध शराब बनाई व बेची जा रही है। इससे टीम ने कोलार के गांव कजली खेड़ा, धोलीउमर, माहबड़िया, गोंडीपुरा में दबिश देते हुए 25 प्लास्टिक केनों में भरा 470 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया है।
साथ ही 20 लीटर हाथभट्टी शराब बरामद कर मौके पर ही नष्ट की गई है। टीम ने आरोपितों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। इसके अलावा आबकारी टीम ने बीडीए कालोनी आकृति से शहर से बाहर बैतूल की 6 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की है। टीम द्वारा बरामद की गई शराब की कीमत तीन लाख 50 हजार रुपये है।