भोपाल ड्रग-सेक्स रैकेट का हुआ खुलासा... 4 राज्यों से जुड़ा है गिरोह का नेटवर्क, दुबई कनेक्शन की जांच जारी

Updated on 31-07-2025 01:23 PM
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में ड्रग और यौन शोषण से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने न सिर्फ पुलिस महकमे को चौंका दिया है, बल्कि समाज के लिए भी खतरे की घंटी बजा दी है।इस केस में आरोपित यासीन अहमद और उसका चाचा शाहवर अहमद फिलहाल जेल में हैं, लेकिन जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, इस संगठित गिरोह के तार कई राज्यों और देशों तक जुड़े दिख रहे हैं।

राज्यों और दुबई से जुड़ा ड्रग नेटवर्क

जांच में पता चला है कि यह गिरोह राजस्थान, दिल्ली समेत चार राज्यों में फैला हुआ है और वहां से एमडी ड्रग भोपाल सहित अन्य जगहों पर पहुंचाई जाती थी। यासीन और शाहवर ने पूछताछ में माना है कि वे इन राज्यों से ड्रग लाते थे। पुलिस को संदेह है कि इस नेटवर्क की डोर दुबई तक फैली है, जहां शाहवर की प्रॉपर्टी डीलिंग कंपनी भी है।

दुबई में कारोबार और बार-बार आवाजाही

शाहवर अहमद दुबई को अपना दूसरा घर मानता था। वह वहां की प्रॉपर्टी में भोपाल और एमपी के लोगों से निवेश करवा कर मोटा कमीशन वसूलता था। पुलिस को उसके हर महीने दुबई आने-जाने के प्रमाण भी मिले हैं। इससे ड्रग नेटवर्क के अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन की पुष्टि होती दिख रही है।

वीडियो से 10 पीड़िताएं पहचानी गईं

यासीन के मोबाइल से मिले अश्लील और हिंसक वीडियो ने पूरे मामले को और गहराई दी है। इनमें से 10 पीड़िताएं चिन्हित की गई हैं, जो अधिकतर हिंदू युवतियां हैं। इनका नशे का आदी बनाकर दुष्कर्म किया गया और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल किया गया। एक पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज हुआ है, बाकी की काउंसलिंग की जा रही है।

गिरोह के बड़े नाम हो सकते हैं उजागर

इस गिरोह की जड़ें कितनी गहरी हैं, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि फरवरी में एमडी ड्रग के साथ पकड़े गए दो युवकों से पूछताछ में भी यासीन-शाहवर का नाम सामने आया था। फिर 21 जुलाई को दोनों की गिरफ्तारी हुई।

अब इन पर कोहेफिजा, तलैया, महिला थाना और अरेरा हिल्स में केस दर्ज हैं। पुलिस का मानना है कि यह संगठित गिरोह न सिर्फ ड्रग सप्लाई कर रहा था, बल्कि हिंदू युवतियों को टारगेट कर उनके जीवन को बर्बाद कर रहा था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 July 2026
भोपाल, अब पुलिस विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी eHRMS पोर्टल (ehrms.mp.gov.in) या eHRMS मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन अवकाश आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए मध्यप्रदेश पुलिस में eHRMS ऑनलाइन…
 03 July 2026
बेंगलुरु/भोपाल, कर्नाटक के बेंगलुरु के मदापट्टना स्थित ग्रेनाइट खदान में गुरुवार को 40 फीट की ऊंचाई से चट्टान गिरने से मध्य प्रदेश के अनूपपुर के रहने वाले 5 मजदूरों समेत 7…
 03 July 2026
भोपाल, नापतौल विभाग के प्रभारी उप नियंत्रक (डिप्टी कंट्रोलर) नसीमुद्दीन के इशारे पर रिश्वत लेने पहुंचे विभाग के रिटायर इंस्पेक्टर हरिप्रसाद पटेल को भोपाल लोकायुक्त ने गुरुवार को रंगेहाथ पकड़ लिया।…
 03 July 2026
भोपाल, मानसून की शुरुआत के साथ ही शहर के प्रमुख नालों की प्री-मानसून सफाई के दावों की हकीकत पहली तेज बारिश में सामने आ गई। गुरुवार को करीब आधे घंटे की…
 03 July 2026
भोपाल, अयोध्या स्थित राम मंदिर निर्माण से जुड़े चंदे में अनियमितताओं के आरोपों को लेकर शुक्रवार को भोपाल में महिला कांग्रेस ने माता मंदिर के समीप सद्बुद्धि यज्ञ और सामूहिक उपवास…
 03 July 2026
भोपाल, आज के दौर में जहां हर पेरेंट अपने बच्चे को नंबरों की दौड़ में आगे देखना चाहता है, वहीं सेज यूनिवर्सिटी के चांसलर और सेज ग्रुप के सीएमडी डॉ. संजीव…
 03 July 2026
भोपाल, महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्यप्रदेश और प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संचालित समर कैम्प-2026 के तहत गुरुवार को भोपाल जिले के सभी 73 सेक्टरों और 1,800 से…
 03 July 2026
भोपाल। उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ-2028 को भव्य और निर्बाध बनाने के लिए राज्य सरकार पहली बार एक बड़ा कानूनी बदलाव करने जा रही है। नए सिंहस्थ एक्ट के तहत…
 03 July 2026
भोपाल। उच्च शिक्षा विभाग ने सत्र 2023-24 के लिए गांव की बेटी एवं प्रतिभा किरण योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 4 जुलाई निर्धारित की है। पात्र छात्राएं…
Advt.