भोपाल क्राइम ब्रांच ने दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया:1.20 लाख रुपए कीमत का मादक पदार्थ जब्त; कार से करते थे तस्करी

Updated on 02-01-2025 02:20 PM

भोपाल क्राइम ब्रांच ने दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 11 किलो से अधिक गांजा अलग-अलग पैकेट में बंधा मिला है। दोनों युवक कार से गांजा खपाने का काम करते थे। उनकी कार को भी पुलिस ने कब्जे में लिया है।

जब्त माल की कीमत 1.20 लाख रुपए बताई जा रही है। कार्रवाई को मुखबिर की सूचना पर अंजाम दिया गया है। दोनों आरोपी बाय रोड ओडिशा से गांजा लाकर भोपाल में खपाने का काम करते थे।

एडिशनल डीसीपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि मंगलवार की रात मुखबिर से सूचना मिली कि अग्रवाल होटल के पास टीआरपी गोविंदपुरा में कार क्रमांक CG04PN0205 खड़ी है। जिसमें सवार दो युवक गांजा तस्कर हैं और ग्राहक को डिलीवरी देने के इंतजार में खड़े हैं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार की तलाशी ली।

पिछली और अगली सीट के नीचे 9 पैकेट मिले। सभी में गांजा रखा था। गांजे का कुल वजन करीब 11 किलो था। पूछताछ में आरोपियों ने बाय रोड ओडिशा से गांजा लाकर भोपाल में फुटकर में खपाने की बात स्वीकार की है।

इन आरोपियों को किया गिरफ्तार

प्रकाश महलदार पिता विकास महलदार (32) निवासी ग्राम 104 तहसील मलकानगिरी थाना वालीमेला ओडिशा छठवीं कक्षा तक पढ़ा है। वह ड्राइवरी का काम करता है।

संजय विश्वाश पिता माखन विश्वाश (48) निवासी ग्राम 104 तहसील मलकानगिरी थाना वालीमेला ओडिशा सातवीं कक्षा तक पढ़ा है और ड्राइवरी करता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.