भोपाल बना टाइगर की राजधानी ,प्रजनन के लिए बाघों का पसंदीदा जगह बना भोपाल

Updated on 29-10-2022 05:56 PM

भोपाल

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल भारत की एकमात्र राजधानी है जहां के शहरी सीमा क्षेत्र में 12 से ज्यादा बाघ पनाहगार है। एमपी की पहचान जहां टाइगर स्टेट से की जाती है, तो अब भोपाल की पहचान टाइगर कैपिटल के रूप में बनती जा रही है। भोपाल को बाघों ने ना सिर्फ अपना घर बनाया है, बल्कि यह प्रजनन के लिए भी बाघों का पसंदीदा स्थान बन गया है।

दरअसल भोपाल के आसपास एक ही टेरिटरी में एक से अधिक बाघों का मूवमेंट है, लेकिन बाघ ज्यादा होने से यहां टेरिटोरियल फाइट नहीं होती है। यहां की पहचान अभी तक झीलों के शहर के नाम पर तो है ही, लेकिन अब इसकी पहचान टाइगर कैपिटल के रूप में बनती जा रही है। देश भर के शहरी इलाके में भोपाल से ज्यादा बाघ कहीं नहीं है। यहां के टाइगर की खासियत है कि वो इंसान के फ्रेंड जैसे हो गए हैं। करीब 15 साल में एक भी जनहानि नहीं हुई।

वहीं बाघों के मामले में भोपाल की 2 खास बातें हैं, पहली बीचो-बीच वन विहार नेशनल पार्क का होना और दूसरी आसपास बाघ का बसेरा। भोपाल के कलियासोत, केरवा, समर्था, अमोनी और भानपुर के दायरे में 12 बाघ घूम रहे हैं। जिनका जन्म यहीं हुआ है। अब इनका यहां दबदबा भी कायम है। बाघिन टी-123 का तो पूरा कुनबा ही यहां पर है। भोज यूनिवर्सिटी, वाल्मी और मैनिट में बाघ की चहल कदमी हाल ही में बनी हुई थी, लेकिन उन्होंने कभी इंसानों को नुकसान नहीं पहुंचाया।

इस मामले को लेकर वाइल्डलाइफ एक्सपोर्ट डॉ सुदेश वाघमारे ने बताया कि क्षेत्राधिकार की लड़ाई बेहतर शिकार क्षेत्र को लेकर होती है। भोपाल के आसपास के बाघों को शिकार मिल रहा है, इसलिए यहां पर वर्चस्व की लड़ाई नहीं हो रही है। भोपाल में घूम रहे बाघ रेसीडेंशियल है। यहीं उनका जन्म हुआ। यह एक ही मां की संतान है, इसलिए यहां इनका मूवमेंट बना हुआ है।

वन विशेषज्ञों के अनुसार एक बाघ की टेरिटरी में कम से कम चार बाघिन होती है। नर बाघों में क्षेत्राधिकार को लेकर वर्चस्व की लड़ाई होती है, मादा बाघों में नहीं। उनका अनुभव रहा है कि मादा बाघिन हमेशा अपनी ही मादा शावक के साथ अपना इलाका शेयर करती है। इसकी वजह से भोपाल के आसपास घूम रहे बाघों में क्षेत्राधिकार को लेकर वर्चस्व की लड़ाई नहीं हो रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.