भोपाल ऐतिहासिक शूटिंग विश्व कप के भव्य उद्घाटन समारोह के लिए तैयार

Updated on 21-03-2023 05:56 PM


मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल, एक ऐतिहासिक शूटिंग विश्व कप के भव्य उद्घाटन के लिए पूरी तरह तैयार है, जो भारत में नई दिल्ली के बाहर होने वाला अब तक का पहला आयोजन है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में होने वाले शुभारंभ समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) के अध्यक्ष श्री लुसियानो रॉसी विशिष्ट अतिथि होंगे। खेल और युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया और अध्यक्ष, नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया श्री रणिंदर सिंह भी उपस्थित रहेंगे। मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश के नये फाइनल हाल का वर्चुअली उद्घाटन भी करेंगे। उद्घाटन समारोह में शपथ ग्रहण समारोह के साथ मल्लखंब का प्रदर्शन भी होगा।

आईएसएसएफ विश्व कप राइफल/पिस्टल

भोपाल में 30 देशों के करीब 200 निशानेबाज हिस्सा ले रहे है। भाग लेने वाले प्रमुख नामों में पुरूषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल में मौजूदा ओलिंपिक चेंपियन जीन क्विकमपोइक्स, इवेंट में रियो ओलिंपिक चेंपियन जर्मनी के क्रिश्चियन रिट्ज और महिलाओं की एयर राइफल विश्व चैंपियन यूएसए की एलिसन मैरी वीज़ जैसे अन्य शामिल होंगे। पुरूषों की 10 मीटर एयर राइफल में भारत के मौजूदा विश्व चेंपियन, रुद्राक्ष पाटिल भी एक्शन में दिखाई देंगे, साथ ही दो मौजूदा एयर पिस्टल विश्व चेंपियन, चीन के लियू जिनयाओ और लू काइमन भी एक्शन में दिखाई देंगे।

पहली बार भारत पहुँचे ISSF अध्यक्ष

आईएसएसएफ़ के अध्यक्ष श्री लुसियनों रॉसी और उनकी धर्मपत्नी सुश्री लॉरा रॉसी सोमवार को भोपाल पहुँचे। खेल और युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा रहे सिंधिया ने भोपाल एयरपोर्ट पर उनका पुष्प-गुच्छ से स्वागत किया। श्री रॉसी ने कहा कि भारत हर क्षेत्र में उभरता हुआ देश है। खेलों के क्षेत्र में भी भारत ने अपनी अलग पहचान बनाई है। खेल मंत्री श्रीमती सिंधिया ने कहा की वर्ल्ड कप का आयोजन न सिर्फ़ हमारे लिए गर्व का विषय है बल्कि इस आयोजन के बाद हमारा आत्म-विश्वास भी बड़ जाएगा और हम भविष्य में ऐसे अंतरराष्ट्रीय चेंपियनशिप कर सकेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
इंदौर, मध्य प्रदेश के सीनियर मिनिस्टर कैलाश विजयवर्गीय की सरकार से नाराजगी एक बार फिर सामने आई है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग संभाल रहे विजयवर्गीय ने इस बार सीधे मुख्यमंत्री…
 01 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश सरकार नमामि गंगे मिशन के तहत बेतवा नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए बड़े स्तर पर काम शुरू करने जा रही है। सरकार का फोकस केवल नदी की…
 01 July 2026
भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से एक कार पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवकों को मामूली चोटें…
 01 July 2026
भोपाल, भोपाल के इमामी गेट इलाके में चाय-नाश्ते का ठेला लगाने वाले 53 वर्षीय चेतराम किरार की करंट लगने और ठेले से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।…
 01 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में रिक्त पदों को भरने के अधिकार को लेकर बैठक में हंगामा हो गया। मैहर के जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा…
 01 July 2026
भोपाल। कोलार रोड थाना इलाके के दानिश कुंज में सुबह की सैर पर निकली एक महिला से सोने की चेन झपटकर फरार हुए दो बदमाशों को पुलिस ने झाबुआ के…
 01 July 2026
 भोपाल । महिला सशक्तीकरण की दिशा में कदम उठाते हुए युवा कांग्रेस शक्ति अभियान चलाएगा, ताकि आधी आबादी को पार्टी से जोड़ा जा सके।छात्रों की गूंज अभियान के तहत कार्यकर्ता…
 01 July 2026
संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर इंदौर-नागपुर वंदे भारत सहित आधा दर्जन से अधिक ऐसी ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं हैं जो यहां से गुजरती तो हैं पर स्टॉपेज…
 01 July 2026
भोपाल। जुलाई में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। झांसी रेल मंडल के ललितपुर स्टेशन पर एक जुलाई से एक…
Advt.