भोपाल: राजा भोज एयरपोर्ट पर रंगों से होगा स्वागत, एयरोब्रिज कॉरिडोर को मिला नया आकर्षक रूप

Updated on 08-06-2026 02:27 PM

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट पर आने वाले यात्रियों का अब रंगों से सराबोर अनोखे अंदाज में स्वागत होगा। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने यात्रियों को स्थानीय संस्कृति और भोपाल की पहचान से जोड़ने के उद्देश्य से कॉमन एयरोब्रिज कॉरिडोर को आकर्षक रंगों की थीम पर विकसित किया है।कॉरिडोर की छत को वायलेट, इंडिगो, ब्लू, ग्रीन, येलो, ऑरेंज और रेड रंगों से सजाया गया है। यह डिजाइन भोपाल की सांस्कृतिक विरासत, कलात्मकता और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक बनेगी। एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही यात्रियों को रंगों की यह मनमोहक श्रृंखला एक अलग अनुभव प्रदान करेगी।

यात्रियों को मिलेगा यादगार अनुभव

एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी ने बताया कि इस थीम का उद्देश्य यात्रियों की यात्रा को अधिक सुखद, प्रेरणादायक और यादगार बनाना है। रंगों का यह संयोजन न केवल सौंदर्य बढ़ाएगा, बल्कि भोपाल की सांस्कृतिक विविधता और मेहमाननवाजी की झलक भी प्रस्तुत करेगा।

आधुनिकता और संस्कृति का संगम

नई डिजाइन में आधुनिक वास्तुकला के साथ स्थानीय सांस्कृतिक तत्वों का समावेश किया गया है। कॉरिडोर की रंगीन छत यात्रियों को शहर की आत्मीयता, गर्मजोशी और अतिथि सत्कार की भावना से परिचित कराएगी। इससे देश-विदेश से आने वाले यात्रियों पर भोपाल की सकारात्मक छवि उभरकर सामने आएगी।

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को ध्यान में रखकर किया सौंदर्यीकरण

एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार यह नवाचार केवल सौंदर्यीकरण तक सीमित नहीं है, बल्कि यात्रियों को विश्वस्तरीय अनुभव देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। भविष्य में अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के विस्तार की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए एयरोब्रिज कॉरिडोर का यह विशेष स्वरूप तैयार किया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.