
रू. 2660 करोड़ की लागत के 73 सीएम राइज स्कूलों का भूमि-पूजन
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि इन्दौर में 2660 करोड़ रूपये की लागत के 73
सीएम राइज स्कूलों का भूमि-पूजन होगा, जो प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि होगी।
उन्होंने कार्यक्रम की बेहतर व्यवस्थाओं के साथ व्यापक प्रचार-प्रसार के
निर्देश दिए।
भामाशाह पुरस्कार कार्यक्रम 3 नवम्बर को
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश भामाशाह पुरस्कार कार्यक्रम 3
नवम्बर को भोपाल में होगा। इसमें 5 श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किए
जाएंगे। कार्यक्रम में करदाताओं की सुविधा के लिए एक किट का विमोचन भी किया
जाएगा। कार्यक्रम के बेहतर प्रचार-प्रसार और व्यापक पैमाने पर लोगों के
कार्यक्रम को देख सकने की व्यवस्था की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसा
स्थान तय कर लिया जाए, जिसमें अधिक से अधिक व्यापारी आ सकें।