भोजपुरी एक्ट्रेस संभावना सेठ को ठेकेदार ने लगाया चूना

Updated on 14-11-2022 06:24 PM

भोजपुरी एक्ट्रेस संभावना सेठ ने अपने व्लॉग में बताया है कि वह एक स्कैम का शिकार हो गई हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि किस तरह उनके ठेकेदार ने उन्हें लाख रुपये का चूना लगा दिया है। संभावना सेठ ने हाल ही में नया घर खरीदा था और इसकी इंटीरियर डिजाइनिंग के लिए उन्होंने एक कॉन्ट्रैक्टर को हायर किया था। एक्ट्रेस ने बताया कि पेमेंट उठाने के बाद से ये ठेकेदार गायब है और खास रिस्पॉन्स नहीं दे रहा।

एडवांस में पेमेंट करके फंसीं संभावना
एक्ट्रेस ने बताया कि शायद वह एडवांस पेमेंट देकर फंस गई हैं। क्योंकि ठेकेदार उनका फोन उठाता भी है तो उन्हें बहाने देना शुरू कर देता है। कभी वह खुद बीमार होने की बात कह देता है तो कभी कहता है कि उसके घर में कोई बीमार है। कभी कहता है कि मजदूर नहीं आ रहे हैं तो कभी कोई और बहाना दे देता है।

संभावना सेठ ने जाहिर की नाराजगी
भोजपुरी एक्ट्रेस की मुश्किल यह है कि उन्होंने इस ठेकेदार को सारे पैसे एडवांस में पकड़ा दिए थे। संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी का यूट्यूब चैनल है जिस पर दोनों मजेदार वीडियो शेयर करते रहते हैं। लेकिन हाल ही में जब उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर किया तो इसमें संभावना सेठ काफी नाराज होती नजर आईं।

कोई किसी पर भरोसा करे भी तो कैसे?
संभावना सेठ ने अपनी इस व्लॉग वीडियो में कहा, 'आप किसी पर भरोसा करो तो कैसे? मेरी अच्छाई देखो, मैंने उस पर भरोसा करके उसे सारे पैसे दे दिए। अब वो बंदा हमें चीट करके चला गया।' संभावना सेठ ने अपने सब्सक्राइबर्स से अपील की है कि अगर कभी उन्हें कोई ऐसा इंसान मिले जो कहे कि संभावना के यहां काम कर चुका है तो उसे काम पर ना रखें।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' के शुरू होने से पहले ही शो में शामिल होने वाले कंट्स्टेंट्स को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच सितार वादक और कंपोजर भागीरथ भट्ट का नाम…
Advt.