भीम आर्मी नेता ने रेलवे की अव्यवस्था दिखाई...FIR हुई

Updated on 08-11-2025 11:54 AM

त्योहारों के दौरान रेलवे की अव्यवस्था और यात्रियों की परेशानियों पर सोशल मीडिया पर उठाए गए सवाल ने अब कानूनी विवाद का रूप ले लिया है। भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के नेता सुनील अस्तेय के खिलाफ भोपाल अपराध शाखा में एफआईआर दर्ज की गई है।

अस्तेय ने अपने ट्विटर (X) हैंडल @SunilAstay से रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टैग करते हुए सवाल किया था "दीपावली और छठ पूजा के मौके पर केंद्र सरकार ने बिहार के लोगों के लिए 12,000 स्पेशल ट्रेनें चलाने का बड़ा वादा किया था... अब सवाल उठता है वो ट्रेनें कहां हैं?"

सुनील अस्तेय की यह पोस्ट त्योहारों के दौरान रेल सेवाओं में आई समस्याएं और अव्यवस्था को लेकर थी, जिसमें उन्होंने मुंबई के कल्याण रेलवे स्टेशन का एक वीडियो साझा किया था।

वीडियो में हजारों यात्री प्लेटफॉर्म पर धूप में खड़े दिखाई दे रहे हैं, जबकि ट्रेनें खचाखच भरी हुई हैं और लोग किसी तरह घर लौटने की कोशिश कर रहे हैं। इसके अलावा अस्तेय ने 3 अन्य पोस्ट भी किए थे।

बता दें कि अस्तेय आजाद समाज पार्टी के स्टेट के पूर्व प्रेसिडेंट और पूर्व में विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। अस्तेय पर मामला 23 अक्टूबर को दर्ज किया गया है।

पोस्ट में सीधे प्रधानमंत्री और रेल मंत्री पर निशाना अस्तेय ने लिखा था - मुंबई के कल्याण रेलवे स्टेशन का यह दृश्य हमारी आंखों के सामने सच दिखा रहा है। यूपी और बिहार के लोग जान जोखिम में डालकर, भीड़ और गर्मी के बीच घर लौटने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। जनता के लिए दिया गया वादा अधूरा और केवल प्रचार तक सीमित रह गया है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को टैग करते हुए कहा कि केवल घोषणाओं से नहीं, व्यावहारिक कदमों से जनता का भरोसा जीता जा सकता है।

आरपीएफ की शिकायत पर एफआईआर दर्ज रेल सुरक्षा बल (RPF) भोपाल में पदस्थ उप निरीक्षक प्रभुनाथ तिवारी ने इस पोस्ट को “रेलवे प्रशासन और सरकार की प्रतिष्ठा को धूमिल करने वाला, भ्रामक और जनभावनाओं को भड़काने वाला” बताया।

उन्होंने अपने आवेदन में लिखा कि त्योहारों के दौरान करोड़ों यात्री रेल सेवाओं पर निर्भर रहते हैं, ऐसे में इस तरह के मिथ्या पोस्ट सार्वजनिक शांति भंग करने, अफवाह फैलाने और सरकार के प्रति अविश्वास पैदा करने का प्रयास है।

प्रभुनाथ तिवारी ने शिकायत में चार पोस्टों के लिंक और उनके स्क्रीनशॉट के लिंक संलग्न किए, जिनमें रेलवे की व्यवस्था को लेकर अस्तेय द्वारा किए गए ट्वीट शामिल हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अस्तेय का ट्वीट एक “सुनियोजित प्रयास” प्रतीत होता है, जिससे केंद्र सरकार और रेलवे विभाग की छवि को नुकसान पहुंचे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 June 2026
भोपाल। प्रदेश में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत हो चुकी है। सरकारी स्कूलों में बच्चों की चहल-पहल भी लौट आई है। स्कूलों में विद्यार्थी रंग-बिरंगे गणवेश में पहुंच रहे हैं।…
 30 June 2026
मध्य प्रदेश में अगले वर्ष प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनावों से पहले भाजपा और राज्य सरकार ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सरकार प्रदेश के…
 30 June 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष स्व. ईश्वर दास रोहाणी की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंगलवार को विधानसभा के सेंट्रल हाल…
 30 June 2026
राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी के मुख्य आतिथ्य में नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा नमामि गंगे मिशन के अंतर्गत बेतवा नदी के वैज्ञानिक एवं समग्र पुनर्जीवन के लिए विस्तृत परियोजना…
 30 June 2026
भोपाल। निगम, मंडल, स्थानीय निकाय, नगरीय एवं ग्रामीण प्राधिकरण तथा सोसाइटियों द्वारा कोषालयों में संधारित किए जाने वाले विशेष जमा खातों की राशि पर ढाई प्रतिशत प्रति वर्ष की दर…
 30 June 2026
भोपाल। महारानी लक्ष्मीबाई (एमएलबी) गर्ल्स कालेज के पास संचालित शराब दुकान को हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देश पर दुकान एक जुलाई से बंद…
 30 June 2026
भोपाल। केंद्र सरकार की पीएम-केयर्स योजना के माध्यम से प्रदेश को 13 एमआरआई मशीनें, 11 मैमोग्राफी मशीनें और 308 एआइ आधारित हैंडहेल्ड एक्स-रे उपकरण अगले तीन वर्ष में उपलब्ध कराए…
 30 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में हो रही मानूसनी बारिश (Monsoon in MP) अगले दो दिनों यानी 2 जुलाई में तेजी से बढ़ने की संभावना है। प्रदेश में एक…
 30 June 2026
भोपाल। विश्व एलर्जी सप्ताह के बीच शहर में सांस के मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई है। टीबी अस्पताल के चेस्ट ओपीडी में रोज 120 से ज्यादा मरीज खांसी, छींक…
Advt.