भेल ज्वाइंट कमेटी की बैठक दिल्ली मुख्यालय में आज, अनेक मुद्दों पर होगी चर्चा

Updated on 21-07-2023 03:09 PM
भोपाल। भोपाल भेल यूनिट में बुधवार को हुई मिनी ज्वांइट कमेटी की बैठक के बाद शुक्रवार को दिल्ली मुख्‍यालय में ज्वाइंट कमेटी की बैठक होगी। इसमें भेल कर्मचारियों को पीपी व दीपावली बोनस देने संबंधी मांगों को लेकर प्रमुख रूप से प्रतिनिधि यूनियनों के पदाधिकारियों व भेल प्रबंधन के अधिकारियों के बीच चर्चा होगी। भेल की यूनियनें दो वर्ष का पीपी बोनस 60 हजार रुपये तक मांग कर रही हैं। इसके अलावा टाउनशिप की जमीन भेल कर्मचारियों को लीज पर देने की मांग भी की जा रही है, ताकि भेल कर्मचारी भेल टाउनशिप में मकान बना सकें। इससे खंडहर पड़े मकानों की समस्‍या भी दूर होगी और इन्‍हें तोड़कर नए आवास बनने का रास्‍ता साफ होगा। इसके लिए भारतीय मजदूर संघ, एचएमएस, आल इंडिया भेल एम्प्लोई यूनियन के प्रतिनिधि मांग निरंतर उठा रहे हैं।

बैठक में शमिल होने के लिए भेल भोपाल यूनिट से यूनियनों के प्रतिनिधि दिल्ली भेल मुख्यालय पहुंच चुके हैं। इससे पहले गुरुवार को एचएमएस यूनियन के पदाधिकारियों ने दिल्ली में भेल कारर्पोरेट के अधिकारियों से मुलाकात की। एचएमएस का प्रतिनिधि मंडल अमर सिंह राठौर महासचिव हेम्‍टू एचएमएस के नेतृत्व में डायरेक्टर मानव संसाधन कृष्ण कुमार ठाकुर से मिला और भेल कर्मचारियों की मांगों का ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने पीपी और एसआइपी बोनस कम से कम 30000 रुपये देने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने कार्यपालक निदेशक मानव संसाधन कारपोरेट कार्यालय एम ईशा डोर, एचएमएस के राष्ट्रीय महासचिव कामरेड हरभजन सिंह सिद्धू से भी कर्मचारियों की इन 10 सूत्रीय मांगों पर चर्चा कर ज्ञापन सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल में एचएमएस के महासचिव कामरेड अमर सिंह राठौर, जीतेंद्र सक्सेना एचएमएस के मीडिया प्रभारी व मनोज कुमार दीक्षित एवं संजय गुप्ता उपस्थित रहे। शुक्रवार को कमेटी की बैठक में सभी मुद्दे प्रबंधन के समक्ष रखे जाएंगे। इसके साथ ही भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारी भी दिल्ली पहुंचे हैं। उन्होंने भी भेल प्रबंधन के अधिकारियों से मुलाकात कर भेल टाउनशिप में जमीन कर्मचारियों को लीज सहित अन्य मांगों को लेकर ज्ञापन दिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 04 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशनों पर रहने वाले बेसहारा, भिक्षुक, निराश्रित, महिलाओं और बच्चों की पहचान कर उन्हें सुरक्षा और सहायता उपलब्ध कराने के लिए मध्य प्रदेश जीआरपी का 'आपरेशन हमदर्द' प्रभावी…
 04 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक बैंड भर्ती परीक्षा-2026 के दौरान लाल परेड मैदान में दस्तावेज सत्यापन के समय फर्जीवाड़ा करने वाला आरोपित अभ्यार्थी गिरफ्तार हो गया। पुलिस विभाग में भर्ती…
 04 July 2026
 भोपाल। प्रदेश में 10 वर्षों से लंबित पदोन्नति का सिलसिला प्रारंभ हो गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को 162 सहायक ग्रेड दो को सहायक अनुभाग अधिकारी के पद…
 04 July 2026
भोपाल। न्यू आरिफ नगर में गुरुवार देर रात शुरू हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा शुक्रवार दोपहर हादसे में बदल गया। करीब 12 घंटे तक पेड़ की ऊंची शाखा पर बैठा युवक रेस्क्यू…
 04 July 2026
भोपाल। कोहेफिजा थाना क्षेत्र में दोस्ती के भरोसे बुलाकर अड़ीबाजी और कार लूटने का मामला सामने आया है।बदमाशों ने पहले एक परिचित युवक को परवलिया स्थित ढाबे पर खाने के…
 04 July 2026
भोपाल। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश में रफ्तार पकड़ ली। इंदौर सहित हरदा, खंडवा और देवास में झमाझम वर्षा हुई, जबकि राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों…
 04 July 2026
भोपाल । लंबे समय से कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का कैकेई राग जारी है। कभी कैबिनेट की बैठक से नदारद रहते हैं, तो कभी बोलते हैं कि मैं टेंपरेरी मंत्री…
 04 July 2026
भोपाल। प्रदेश सरकार ने शुक्रवार देर रात नौ IPS अधिकारियों के तबादले कर दिए। रुचिवर्धन मिश्र पुलिस महानिरीक्षक भोपाल ग्रामीण जोन होंगी। वहीं, हरिनारायण चारी अब पुलिस मुख्यालय में एससीआरबी…
 04 July 2026
भोपाल। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) में शुक्रवार को आयोजित 'शिक्षा संवाद' कार्यक्रम में उस समय भावुक माहौल बन गया, जब उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कार्यवाहक कुलपति प्रो. विवेक…
Advt.