वंदे भारत ट्रेनों का विकास कर रहा BHEL, लौटने लगे अच्छे दिन

Updated on 24-05-2024 12:12 PM
भोपाल। देश की महारत्न कंपनी भेल बड़े स्तर पर वंदे भारत ट्रेनों के उपकरण बना रही है। भोपाल, बेंगलुरू, झांसी सहित भेल की अन्य यूनिटों में तेजी से वंदे भारत ट्रेनों के विकास संबंधी कार्य बड़े स्तर पर किए जा रहे हैं। इससे भेल के अच्छे दिन लौटने लगे हैं।विशेष रूप से भेल भोपाल यूनिट में ट्रैक्शन मोटरों का निर्माण किया जा रहा है। इससे भेल ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में 3403 करोड़ रुपये का उत्पादन किया है, जो वर्ष 2022-23 से 15 प्रतिशत अधिक है। अब भेल प्रबंधन ने आगामी वित्तीय वर्ष 2024-25 में 4275 हजार रुपये के उत्पादन का लक्ष्य रखा है।

बता दें कि कोरोना के चलते भेल को भारी नुकसान उठाना पड़ा था। वर्ष 2020-21 में भेल ने 2234 करोड़ रुपये का उत्पादन किया था। घाटा होने पर भेल प्रबंधन ने कर्मचारियों के खर्चों जैसे कैंटीन की सुविधा, रिवार्ड स्कीम, दीपावली बोनस, प्लांट परफार्मेंस बोनस में कटौती तक कर दी थी, लेकिन एक वर्ष पहले भेल को वंदे भारत ट्रेनों के निर्माण करने का काम मिला। तब से भेल के अच्छे दिन लौटने लगे। अब भेल धीरे-धीरे अपने पुराने रंग में लौट रहा है। भेल के पास आर्डर की कमी दूर हो रही है।

ट्रांसफार्मर, ट्रैक्शन मोटर, हाइड्रो सहित भेल भोपाल यूनिट के सभी नौ ब्लाक में आत्मनिर्भर व मेक इन इंडिया को ध्यान में रखते हुए परिवहन, सैन्य और उद्योग क्षेत्रों के आवश्यक भारी उपकरण बनाए जा रहे हैं। कोरोना से पहले बीते वर्षों में सिर्फ भेल की भोपाल यूनिट का ही 6000 करोड़ रुपये तक उत्पादन लक्ष्य हासिल करने का इतिहास रहा है।

वंदे भारत के उपकरण बनाने का काम 23 हजार करोड़ का

भेल को रेलवे की ओर से 23 हजार करोड़ रुपये का वंदे भारत ट्रेन सेटों की आपूर्ति का मिला है। यह भेल को घाटे से उबारने के लिए एक संजीवन बूटी मानी जा रही है। भेल टीडब्ल्यूएल कंसोर्टियम द्वारा 80 वंदे भारत ट्रेनों का निर्माण, परीक्षण, चालूकरण का कार्य भारतीय रेलवे के आइसीएफ चेन्नई में किया जाएगा। ये ट्रेन 160 से 176 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी।

भेल भोपाल, झांसी, बेंगलुरु यूनिटों में इस ट्रेन के लिए आइजीबीटी आधारित ट्रैक्शन कन्वर्टर, इन्वर्टर, ट्रेन कंट्रोल प्रबंधन प्रणाली मोटर, ट्रांसफार्मर और बोगी का निर्माण चल रहा है। भोपाल यूनिट ने वंदे भारत ट्रेन के लिए चार पोल तीन फेज इंडक्शन मोटर वाले इस ट्रैक्शन मोटर का सफलतापूर्वक परीक्षण कर विकास कर लिया है।

यह मोटर हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेनों के लिए उपयुक्त है। 16 कोच के ट्रेन में आठ कोच में ये मोटर लगाए जाएंगे, जिससे ट्रेन तत्काल गति पकड़ सके और इसे सुरक्षित रूप से हाईस्पीड पर चलाया जा सके। इस तरह भेल भोपाल यूनिट में करीब 2560 मोटरों का निर्माण किया जाना है।

कोरोना के बाद से ऐसे बढ़ा भेल का उत्पादन

वर्ष-2020-21 : 2234 करोड़ रुपये

वर्ष-2021-22 : 2779 करोड़

वर्ष-2022-23 : 2968 करोड़

वर्ष-2023-24 : 3403 करोड़

वर्ष-2024-25 : 4275 करोड़ रुपये उत्पादन का लक्ष्य

भेल को इतने आदेश प्राप्त हुए

वर्ष-2020-21 : 3474 करोड़ रुपये

वर्ष-2021-22 : 2250 करोड़

वर्ष-2022-23 : 3320 करोड़

वर्ष-2023-24 : 6213 करोड़

इनका कहना

भेल थर्मल पावर की सबसे बड़ी स्वदेशी कंपनी है। यह परिवहन, उद्योग, सैन्य उपकरण आदि क्षेत्रों में बड़े स्तर पर उपकरण बनाने का काम कर रही है। भेल को रेलवे की ओर से 23 हजार करोड़ रुपये का वंदे भारत ट्रेन सेटों की आपूर्ति के आदेश मिला है। इस आर्डर के समय पर पूरा करने का काम चल रहा है। 

                      - विनोदानंद झा, भेल प्रवक्ता भोपाल


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.