भारत जोड़ो यात्रा : पंजाब में क्या हासिल कर पाएंगे राहुल गांधी? बड़ी हार के बाद कांग्रेस की ये हैं चुनौतियां

Updated on 10-01-2023 05:53 PM
नई दिल्ली : कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा हरियाणा के बाद मंगलवार को पंजाब में प्रवेश करने वाली है। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा यहां 10 दिन तक चलेगी। ऐसे में अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी का ध्यान पंजाब में पार्टी को मजबूत करने पर भी होगा। पिछले साल विधानसभा चुनाव में हार के बाद सत्ता गंवाने वाली कांग्रेस के पास राज्य में चुनौतियों का पहाड़ है। राज्य में कई दिग्गज नेता पार्टी का हाथ छोड़ चुके हैं। वहीं, विधानसभा चुनाव के दौरान केंद्र में रहे नवजोत सिंह सिद्धू और पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी भी सक्रिय नहीं है। सिद्धू रोडरोज मामले में जेल की सजा काट रहे हैं। वहीं, चन्नी हार के बाद ही अमेरिका रवाना हो गए थे।
राहुल गांधी के सामने दोहरी चुनौती
राज्य में विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद पार्टी के कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरा हुआ है। ऐसे में राहुल गांधी के सामने पहली चुनौती कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने की होगी। इसके अलावा उन्हें अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के विजन को लोगों को सामने मजबूती से रखने के लिए प्रेरित करना होगा। माना जा रहा है कि राहुल की यात्रा के दौरान पार्टी छोड़ के जा चुके कुछ नेता फिर से कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। राहुल को यहां आम आदमी पार्टी को मात देने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी। हालांकि, यहां पड़ोसी राज्य हिमाचल में हाल ही में मिली जीत कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए पॉजिटिव संकेत हो सकता है। इसके अलावा राहुल को यहां पार्टी के नेतृत्व को लेकर जो भी असंतोष हो उसे भी दूर करना होगा। पार्टी ने हिमाचल में नेतृत्व के संकट के मामले को हल किया है।
लोकसभा की 13 सीटों पर नजर
राहुल गांधी जब पंजाब में भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे होंगे तब उनकी नजर अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव पर भी होंगे। पिछले साल विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद पार्टी 2024 के लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करने की रणनीति बनाने में जुटी है। ऐसे में उसकी नजर राज्य की 13 लोकसभा सीटों पर होगी। साल 2019 में पार्टी ने 13 में 8 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं, शिरोमणि अकाली दल और बीजेपी को 2-2 सीटों पर जीत मिली थी। हालांकि, अब आम आदमी पार्टी के सत्ता में लौटने के बाद कांग्रेस के लिए राह बिल्कुल आसान नहीं होने जा रही है।
हार के बाद कांग्रेस के दोनों दिग्गज गायब
पिछले साल आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस को बुरी तरह से विधानसभा चुनाव में शिकस्त दी थी। इस हार के बाद से ही पार्टी के दो प्रमुख चेहरे नवजोत सिंह सिद्धू और पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी दोनों पूरी पिक्चर से ही गायब हो गए थे। सिद्धू को 1988 के एक रोड रेज मामले में सजा हो गई। वहीं, चरणजीत सिंह अपनी पीएचडी की पढ़ाई और आंखों के इलाज के लिए विदेश चले गए। हालांकि, चन्नी नए साल में लौट आए हैं। लौटने के बाद चन्नी ने सबसे पहले प्रियंका गांधी से मुलाकात कर हिमाचल प्रदेश में जीत के लिए बधाई दी थी। इसके अलावा उन्होंने पार्टी के नए अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात की। इसके बाद चन्नी के फिर से सक्रिय होते दिख रहे हैं।
पंजाब में दिग्गज नेता छोड़ चुके हैं साथ
पंजाब में कांग्रेस से कई दिग्गज नेता अपना दामन छुड़ा चुके हैं। कांग्रेस छोड़ने वालों में पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह, वरिष्ठ नेता सुनील जाखड़, पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार, बलबीर सिंह सिद्धू, सुंदर श्याम अरोड़ा, राज कुमार वेरका, राणा गुरमित सिंह सोढ़ी जैसे कई नेता शामिल हैं। विधानसभा चुनावों में मिली हार और सिद्धू के साथ चन्नी के पिक्चर से गायब होने के बाद पार्टी ने प्रदेश की कमान राजा अमरिंदर सिंह वारिंगग को सौंपी थी। वहीं, प्रताप सिंह बाजवा को विधायक दल का नेता है। खास बात है कि दोनों नेता एक दूसरे को फूटी आंख नहीं सुहाते। हालांकि, मौजूदा परिस्थितियों में वडिंग अपने को पार्टी का सर्वमान्य नेता साबित करने की जद्दोजहद में ही जुटे हैं।
सिद्धू को ठहराया गया था हार का जिम्मेदार
पंजाब में साल 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार का सामना करना पड़ा था। आम आदमी पार्टी के हाथों मिली इस हार के पीछे पार्टी के कई नेताओं ने नवजोत सिंह सिद्धू को जिम्मेदार ठहराया गया था। इसके अलावा नवजोत सिंह सिद्धू पर तत्कालीन सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को कमजोर करने के भी आरोप लगे थे। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर से शुरू हुई थी। इस यात्रा के 30 जनवरी को इसके जम्मू कश्मीर में खत्म होने की उम्मीद है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.