भारत जोड़ो यात्रा तो पूरी हुई, 2024 से पहले राहुल गांधी का अगला मिशन क्या होगा?

Updated on 30-01-2023 05:22 PM
नई दिल्ली: कड़ाके की ठंड में सफेद टीशर्ट पहने कन्याकुमारी से कश्मीर चले राहुल गांधी की यात्रा पूरी हो गई है। रविवार को कांग्रेस नेता ने श्रीनगर के मशहूर लाल चौक पर तिरंगा फहराया। 4,000 किमी की यात्रा कई पड़ावों से होकर गुजरी। केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और पंजाब से होते राहुल के साथ कांग्रेस समर्थकों की भीड़ जम्मू-कश्मीर पहुंची। करीब पांच महीने के दौरान बीच में कई ऐसे मौके आए, जब यात्रा को स्थगित भी करना पड़ा। गुजरात और हिमाचल प्रदेश में चुनाव के बावजूद राहुल गांधी का पूरा फोकस यात्रा पर दिखा। हिमाचल में प्रियंका गांधी जरूर एक्टिव दिखीं। राहुल ने गुजरात में केवल दो रैलियां की थीं। उनके साथ खेल, फिल्म, राजनीति समेत कई क्षेत्रों की जानी मानी हस्तियां पैदल चलती दिखीं। कभी उनके सफेद टी-शर्ट की बात होती, कभी उस हस्ती की जो उनके साथ सड़क पर होती। मीडिया में राहुल छाए रहे लेकिन अब आगे क्या? इसी साल 9 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। अगले साल 2024 का आम चुनाव है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि राहुल ने अपनी पद यात्रा से कार्यकर्ताओं, समर्थकों और वोटरों में जो उत्साह पैदा किया है, क्या उसे मतदान केंद्र तक बनाए रखा जा सकेगा?
चुनौती
राहुल गांधी की यात्रा का विश्लेषण मीडिया ही नहीं, हर पार्टी ने किया है। एक आम धारणा यह बनी है कि इससे कांग्रेस पार्टी की बदहाल होती स्थिति को थोड़ा मजबूती मिली है। सबसे महत्वपूर्ण बात राहुल गांधी की इमेज सुधरी है। हालांकि मिशन 2024 की तैयारियों में जुटी कांग्रेस पार्टी के सामने कई चुनौतियां हैं। कांग्रेस अगर आम चुनाव में भाजपा को चुनौती देना चाहती है तो उसे संगठन में फिर से जान फूंकनी होगी, जो लीडरशिप संकट से गुजर रहा है। वोटरों में भरोसा फिर से पैदा करना होगा। कांग्रेस पार्टी को हिंदुत्व के एजेंडे पर बढ़ रही भाजपा से मुकाबले के लिए एक राजनीतिक नरैटिव तैयार करना होगा जिससे उसे चुनाव में फायदा मिले। कुछ ऐसे मुद्दों से दूरी बनानी होगी जिससे चुनावी नुकसान हो सकता है। जैसे-जैसे चुनाव करीब आते हैं पिछले कुछ वर्षों में ऐसा देखा गया है कि पार्टी के नेता अपनी बयानबाजी से मुसीबत खड़ी कर देते हैं। पिछले दिनों आपने देखा भी होगा कि कैसे दिग्विजय सिंह को लाइव रिपोर्ट के दौरान जयराम रमेश ने रोक दिया था।
विपक्ष में कहां खड़ी है कांग्रेस
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कई प्रमुख क्षेत्रीय नेता 2024 में भाजपा को चुनौती देने के लिए विपक्षी एकता की कोशिश करते दिखे। लेकिन कांग्रेस के लिए चिंता की बात यह है कि इस विपक्षी गुट में उसकी पोजीशन अनिश्चित है। उधर, ममता बनर्जी और के. चंद्रशेखर राव ने कांग्रेस के बगैर फ्रंट बनाने के संकेत दिए हैं। हालांकि शरद पवार जैसे दिग्गज नेता ने सहयोगी के तौर पर कांग्रेस को साथ रखने की वकालत की है। सियासी गलियारे में एक चर्चा यह भी है कि यात्रा का प्रभाव दिख सकता है और संयुक्त विपक्षी मोर्चे में कांग्रेस बड़ा प्लेयर बनकर उभर सकती है।
दरअसल, पार्टी के कई दिग्गज नेता यह नरैटिव सामने रख रहे हैं कि 2024 में कांग्रेस पार्टी ही भाजपा को चुनौती दे सकती है। ऐसे में किसी भी विपक्षी गठबंधन का आधार कांग्रेस ही रहने वाली है। हाल में वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस के बगैर कोई भी गठबंधन प्रासंगिक या सार्थक साबित नहीं होगा। उन्होंने कहा कि यात्रा के बाद कांग्रेस 2024 में भाजपा को फाइट देने के लिए विपक्षी दलों का गठबंधन बनाने के लिए आगे बढ़ेगी।

जयराम ने कहा कि व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं और निजी लक्ष्यों से कांग्रेस पार्टी को काफी नुकसान हुआ है और ‘भारत जोड़ो यात्रा’ सामूहिक उद्देश्य की भावना लेकर आई है। शायद उनका इशारा पार्टी छोड़कर भाजपा या दूसरी पार्टी में गए नेताओं की तरफ था। जयराम ने कहा कि कांग्रेस को 2029 के आम चुनाव में हर राज्य में अपने दम पर लड़ने की तैयारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं इस साल पोरबंदर से अरुणाचल प्रदेश के परशुराम कुंड तक यात्रा निकालने पर पूरा जोर दूंगा, लेकिन अंतिम फैसला पार्टी को करना है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.