भारत गौरव पर्यटक ट्रेन 15 जून को रानी कमलापति स्‍टेशन से होगी रवाना, इन स्‍टेशनों से गुजरेगी

Updated on 23-05-2024 11:32 AM
 भोपाल। मप्र के लाेगों को भगवान रामलल्ला के दर्शन के लिए भारत गौरव पर्यटन ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। मप्र के तीर्थ यात्री इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन लिमिटेड आईआरसीटीसी से टिकट बुक करा सकते है। यह भारत गौरव पर्यटक ट्रेन का संचालन 15 जून को रानी कमलापति से पुरी, गंगासागर भव्य काशी यात्रा के साथ रामलल्ला दर्शन के लिए रवाना होगी।

मप्र के 11 स्टेशनों से होकर जाएगी ट्रेन

ट्रेन मप्र के इंदौर, देवास, उज्जैन, शुजालपुर, सीहोर, रानी कमलापति, इटारसी, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी एवं अनूपपुर स्टेशनों से होते हुए जाएगी। जहां से यात्री इस ट्रेन पर सवार हो सकेंगे। नौ रातें, दस दिनों की इस यात्रा में पुरी, गंगासागर, बैद्यनाथ, जसडीह, वाराणसी एवं अयोध्या के दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। इसके लिए यात्रियों को रुपये 17,100 प्रति व्यक्ति (इकानामी श्रेणी), रुपये 27,550 प्रति व्यक्ति (स्टैंडर्ड श्रेणी) एवं रुपये 36,250 (कंफर्ट श्रेणी) का खर्च उठाना होगा।

यह सुविधा मिलेगी

भारत गौरव ट्रेन के विशेष एलएचबी रैक में रेल यात्रा, आन-बोर्ड और आफ-बोर्ड भोजन, सड़क परिवहन और बसों में दर्शनीय स्थलों की यात्रा, यात्रा कार्यक्रम के अनुसार आवास की व्यवस्था, यात्रा बीमा, आन-बोर्ड सुरक्षा और हाउसकीपिंग की सेवा शामिल है। इस दौरान कोविड नियमों का पालन करना होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.