Oppenheimer से हटाया जाएगा 'भगवद गीता' और 'इंटीमेट सीन' वाला हिस्‍सा, सेंसर बोर्ड पर भड़के अनुराग ठाकुर!

Updated on 24-07-2023 05:42 PM
क्रिस्‍टोफर नोलन की फिल्‍म 'ओपेनहाइमर' जहां एक ओर बॉक्‍स ऑफिस पर धमाका कर रही है, वहीं इस फिल्‍म में भगवद गीता से जुड़ा विवाद भी गहराता जा रहा है। अब खबर है कि केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने हॉलीवुड की इस‍ फिल्‍म में 'आपत्तिजनक' दृश्यों को लेकर सोमवार को सेंसर बोर्ड से नाराजगी जाहिर करते हुए नए निर्देश दिए हैं। 'एनडीटीवी' ने सूत्रों ने हवाले से खबर दी है कि अनुराग ठाकुर ने फिल्म के उस एक सीन पर आपत्त‍ि जताई है, जिसमें एक महिला सेक्‍स सीन के दौरान हिंदू धार्मिक ग्रंथ भगवद गीता का पाठ करती हुई दिखाई देती है। केंद्रीय मंत्री ने सेंसर बोर्ड से सख्‍त लहजे में पूछा है कि आख‍िर इस सीन को पर्दे पर रिलीज के लिए कैसे पास कर दिया गया।

रिपोर्ट में कहा गया है कि केंद्रीय मंत्री ने सेंसर बोर्ड से पूछा है कि आख‍िर Oppenheimer के इस सीन को फिल्‍टर क्‍यों नहीं किया गया? यही नहीं, इसके साथ ही उन्‍होंने इस सीन पर तत्‍काल एक्‍शन लेते हुए इसे फिल्म से हटाने के लिए कहा है। सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट में यह भी गया है कि Anurag Thakur की नाराजगी इस हद तक है कि इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ जल्‍द ही कोई कार्रवाई भी हो सकती है।

इधर विरोध, उधर तीन दिन में 'ओपेनहाइमर' ने कमाए 48.75 करोड़

Christopher Nolan की यह फिल्‍म दुनिया के सबसे पहले परमाणु बम बनाने वाले भौतिक विज्ञानी जे. रॉबर्ट ओपेनहाइमर की बायोपिक है। शुक्रवार को दुनियाभर में रिलीज हुई इस फिल्‍म को दर्शकों से खूब सराहना मिल रही है। सिर्फ भारत में इस फिल्‍म ने तीन दिनों में 48.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन कर लिया है, जबकि वर्ल्‍डवाइड इसने 1430 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्‍शन किया है। हालांकि, भारतीय दर्शकों का एक वर्ग सोशल मीडिया पर भी फिल्‍म के ख‍िलाफ अभ‍ियान छेड़े हुए है। कुछ हिंदू संगठन भी इस विरोध में शामिल हैं और उन्‍होंने 'ओपेनहाइमर' को हिंदुत्‍व पर हमला बताया है।
इससे पहले शनिवार को भारत सरकार के सूचना आयुक्त उदय माहुरकर ने ट्विटर पर 'सेव कल्चर सेव इंडिया फाउंडेशन' की ओर से जारी बयान भी शेयर किया था। उन्‍होंने ल‍िखा, 'हर कोई हैरान है कि केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने इस सीन के साथ फिल्म को रिलीज की मंजूरी कैसे दे दी।'

सेंसर बोर्ड के अध‍िकारियों पर कार्रवाई की मांग

फिल्म के एक सीन में दिखाया गया है कि एक महिला अपने पुरुष साथी के साथ सेक्‍स कर रही है और वह जोर-जोर से भगवद् गीता पढ़ती है। 'सेव कल्चर सेव इंडिया फाउंडेशन' की ओर से जारी बयान में सेंसर बोर्ड पर सवाल उठाया। इसमें कहा गया कि सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा इसकी त्‍तकाल जांच की जानी चाहिए और इसमें शामिल लोगों को कड़ी सजा दी जानी चाहिए।'

पहली R-रेटिंग वाली फिल्‍म है 'ओपेनहाइमर', भारत में मिली U/A रेटिंग

'ओपेनहाइमर' ग्‍लोबल बॉक्‍स ऑफिस पर R रेटिंग वाली पहली फिल्म है। लेकिन स्टूडियो द्वारा इसकी लंबाई कम करने के लिए सेक्स सीन के कुछ शॉट्स काटने के बाद भारतीय सेंसर बोर्ड ने इसे U/A रेटिंग दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्‍म में जो कट्स लगाए गए वो मेकर्स ने खुद ही लगाए थे, क्योंकि उन्हें नहीं लगा था कि सेंसर बोर्ड इस सीन की इजाजत देगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.