रिश्तों का खून: पिता बना बेटी का दुश्मन, गुंडरदेही थाना क्षेत्र में नाबालिग से दरिंदगी

Updated on 24-07-2026 12:42 PM

बालोद, छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से मानवता और पिता-बेटी के पवित्र रिश्ते को तार-तार कर देने वाला बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक कलयुगी पिता ने अपनी ही 14 साल की नाबालिग बेटी को अपनी हवस का शिकार बनाया। आरोपी पिता अपनी ही बेटी को जान से मारने की धमकी देकर पिछले एक साल से लगातार दुष्कर्म कर रहा था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

​क्या है पूरा मामला?

​यह सनसनीखेज मामला जिले के गुंडरदेही थाना क्षेत्र का है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी की उम्र 37 वर्ष है और वह मजदूरी का काम करता है। पीड़िता की शिकायत के मुताबिक, जब वह मात्र 13 साल की थी, तब उसके पिता ने पहली बार उसके साथ जबरन घिनौनी हरकत की थी।

​इसके बाद आरोपी ने इस सिलसिले को लगातार जारी रखा और डरा-धमकाकर एक साल तक बेटी के साथ दरिंदगी करता रहा। आरोपी पिता पीड़िता को लगातार यह धमकी देता था कि अगर उसने इस बारे में किसी को भी बताया, तो वह उसे जान से मार देगा।

​मां को आपबीती बताकर पहुंची थाने

​भय के साए में जी रही नाबालिग ने आखिरकार हिम्मत जुटाई और अपनी आपबीती अपनी मां को बताई। बेटी की बात सुनकर मां के पैरों तले जमीन खिसक गई। बिना देर किए मां अपनी नाबालिग बेटी को लेकर सीधे गुंडरदेही थाने पहुंची और आरोपी पति के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई

​पुलिस की कार्रवाई 

​शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आई और त्वरित एक्शन लेते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल परीक्षण में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 September 2026
रायपुर, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वे सक्ती जिले के ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में आयोजित बड़े सरकारी कार्यक्रम में शामिल…
 10 September 2026
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस कस्डटी में 30 साल के युवक की मौत हो गई। परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर दिया है, जबकि…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। जन शिक्षण संस्थान दंतेवाड़ा से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त संस्थान में दिनांक 07 सितंबर से 08  सितंबर तक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था।  उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं सीईओ जिला पंचायत एम. भार्गव ने जिले की अंतिम ग्राम पंचायत बोदली में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा आज से…
 10 September 2026
गरियाबंद। कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अंतरराज्यीय स्तर पर गुम हुए व्यक्तियों एवं बालिकाओं की…
 10 September 2026
धमतरी। सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प…
 10 September 2026
बीजापुर । राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप पूरे देश में उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निरक्षर वयस्कों को साक्षर बनाकर उन्हें शिक्षा के…
 09 September 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार श्रम विभाग द्वारा जिला सक्ती में भव्य श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण…
 09 September 2026
एमसीबी। जिले के प्रभारी मंत्री एवं कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” की तैयारियों…
Advt.