बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ प्रकल्प ने किया बालिकाओं का सम्मान

Updated on 16-10-2022 05:42 PM

रायपुर

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के जन्म दिन पर प्रदेश बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ प्रकल्प के द्वारा विभिन्न विधाओं में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली  15 बालिकाओं का सम्मान किया गया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन ने बालिकाओं का स्मृत चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया ,उन्होने इन बालिकाओं के उज्जवल भविष्य की कामना की और आर्शिवाद प्रदान किया। बालिकाओं के समूह ने डा. रमन सिंह के साथ केक काटकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

डॉ. रमन सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में देश की बेटियां हर क्षेत्र में अपना लोहा मनवा रही है। आज देश की सर्वोच्च पद राष्ट्रपति बन कर एक महिला अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। उन्होंने कहा कि एक समाज को शिक्षित एवं जागरूक करने में बेटियों का महत्वपूर्ण योगदान है। एक शिक्षित बेटी एक साथ दो परिवारों को शिक्षित करती है। बेटियां आज बेटों के बराबर कदम से कदम मिलाकर चल रही है। शिक्षा,राजनीति, आर्थिक प्रबंधन के  सभी क्षेत्रों में अपना योगदान देकर समाज व देश को जागरूक कर रही है तथा समाज व देश के विकास में अपना योगदान दे रही है। उन्होंने अपने जन्मदिन के अवसर पर बेटियों को सम्मानित करते हुए कहा कि आज मेरा जन्मदिन सफल रहा है जिसमें मुझे 15 बालिकाओं को सम्मान करने का अवसर मिला।

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ प्रकल्प के प्रदेश संयोजक अंजय शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार बेटियों व महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर रहे है। जिससे बेटियों में काफी उत्साह है तथा इसी उत्साह की वजह से आज बेटियां समाज व देश के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।

जिन बालिकाओं का सम्मान किया गया –
कुमारी हितैषी ध्रुवंशी (प्रावीण्य सूची), कुमारी गरिमा ध्रुव (प्रावीण्य  सूची), कुमारी अंतरा (बास्केटबॉल), कुमारी आशा साहू, आयुषी वर्मा (बास्केटबॉल), कुमारी कमलजीत कौर (योगासन चैंपियनशिप), गुरप्रीत कौर, (बास्केटबॉल चैंपियनशिप), लावण्या साहू, (फेंसिंग), दिव्यांगका साहू (फेंसिंग), कौशल नंदिनी ठाकुर (नौकायान रजत पदक विजेता),  हर्षा वर्मा (पैरा आर्ट मेकिंग, गिनीज बुक आॅफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ), पूनम साहू (किक बॉक्सिंग मार्शल आर्ट मे राज्य एवं राष्ट्रीय की प्रतियोगिता में सहभागिता स्वर्णा एवं कांस्य पदक विजेता), अनु कुंवर किक बॉक्सिंग मार्शल, यादव (ताइक्वांडो राष्ट्रीय चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक विजेता), पंजिका रावणा फेंसिंग में (नेशनल कॉमनवेल्थ गेम. विजेता), रिया जोनवार (12वीं सीबीएसई परीक्षा में प्रावीण्य) शामिल रहे।

इस दौरान रायपुर भाजपा जिला ग्रामीण के श्री अरविंद ठाकुर, विधानसभा मंडल अध्यक्ष रोबिन साहू, प्रदेश बेटी बचाओ बचाओ बेटी पढ़ाओ से डॉक्टर एनके अग्रवाल, अजय तिवारी, डॉ. संध्या तिवारी. डॉ. किरण बघेल, दिवाकर अवस्थी, सुनील कुकरेजा, राघवेंद्र साहू ,नेहरू साहू , दीपक रघुवंशी, शोभना फरहद, सोनिया दांडी, विद्या निषाद, माया यादव, सिद्धार्थ शर्मा, ताराचंद ध्रुव, सौरव कौस्तुभ विशेष रूप से उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 September 2026
रायपुर, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वे सक्ती जिले के ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में आयोजित बड़े सरकारी कार्यक्रम में शामिल…
 10 September 2026
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस कस्डटी में 30 साल के युवक की मौत हो गई। परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर दिया है, जबकि…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। जन शिक्षण संस्थान दंतेवाड़ा से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त संस्थान में दिनांक 07 सितंबर से 08  सितंबर तक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था।  उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं सीईओ जिला पंचायत एम. भार्गव ने जिले की अंतिम ग्राम पंचायत बोदली में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा आज से…
 10 September 2026
गरियाबंद। कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अंतरराज्यीय स्तर पर गुम हुए व्यक्तियों एवं बालिकाओं की…
 10 September 2026
धमतरी। सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प…
 10 September 2026
बीजापुर । राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप पूरे देश में उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निरक्षर वयस्कों को साक्षर बनाकर उन्हें शिक्षा के…
 09 September 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार श्रम विभाग द्वारा जिला सक्ती में भव्य श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण…
 09 September 2026
एमसीबी। जिले के प्रभारी मंत्री एवं कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” की तैयारियों…
Advt.