बेंगलुरु भगदड़-BCCI लोकपाल ने जवाब मांगा:RCB और कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन को 4 हफ्ते समय दिया

Updated on 03-07-2025 12:48 PM

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) लोकपाल न्यायमूर्ति अरुण मिश्रा (रिटायर्ड) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)और कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) से पिछले महीने बेंगलुरु में विक्ट्री सेरेमनी के दौरान हुई भगदड़ के लिए लिखित जवाब मांगा है। लोकपाल ने RCB और KSCA को जवाब देने के लिए चार सप्ताह का समय दिया है। BCCI लोकपाल को विकास नाम के व्यक्ति ने शिकायत दी थी। उन्होंने RCB और KSCA पर आरोप लगाया है कि 4 जून को RCB के विक्ट्री सेरेमनी के दौरान सुरक्षा मानदंडों का उल्लंघन किया गया और सेरेमनी के आयोजन में लापरवाही बरती गई। शिकायतकर्ता ने लोकपाल से यह भी आग्रह किया है कि जब तक घटना की जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक मौजूदा मालिकों को फ्रेंचाइजी बेचने से रोक दिया जाए।

भगदड़ में 11 लोगों की चली गई थी जान 

चार जून को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB के खिलाड़ियों के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई थी। इस घटना में 11 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 50 से अधिक लोग घायल हो गए थे।

बेंगलुरु भगदड़ केस में सस्पेंड सीनियर IPS हो गए बहाल

बेंगलुरु भगदड़ केस में सस्पेंड IPS विकास कुमार को मंगलवार को सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल (CAT) ने बहाल कर दिया। CAT ट्रिब्यूनल ने कहा कि हादसे के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) जिम्मेदार है।

CAT ने कहा, "पुलिस भगवान या कोई जादूगर नहीं है। पुलिस को व्यवस्था करने के लिए पर्याप्त समय नहीं दिया जाता तो उससे भारी भीड़ को नियंत्रित करने की उम्मीद नहीं की जा सकती।

RCB ने विक्ट्री परेड से पहले पुलिस से परमिशन नहीं ली। अचानक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जानकारी पोस्ट की, जिसके चलते भीड़ इकट्ठा हो गई। 5 लाख लोगों की भीड़ इकट्ठा करने के लिए फ्रेंचाइजी ही जिम्मेदार है।"

बिजली कंपनी ने सोमवार को स्टेडियम की बिजली काट दी थी 

बेंगलुरु के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम की सोमवार को बिजली काट दी गई। यह कदम बैंगलोर इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कंपनी लिमिटेड (BESCOM) ने इसलिए उठाया क्योंकि स्टेडियम को चलाने वाली कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) ने फायर सेफ्टी के जरूरी नियमों का पालन नहीं किया था। स्टेडियम में बड़े मैच और कार्यक्रम होते हैं, लेकिन इसके बावजूद स्टेडियम प्रबंधन ने अग्नि सुरक्षा की मंजूरी नहीं ली थी। इसे देखते हुए कर्नाटक अग्निशमन विभाग के प्रमुख ने KSCA की बिजली काटने की सिफारिश की, जिस पर BESCOM के अधिकारी ने तुरंत कार्रवाई की। ऐसे में जब तक स्टेडियम को जरूरी सुरक्षा सर्टिफिकेट नहीं मिल जाता, तब तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.