बेंगलुरु में कपल को देर रात बाहर घूमना पड़ा भारी:पुलिस ने मांगा 3,000 रुपए जुर्माना

Updated on 12-12-2022 05:44 PM

कर्नाटक के बेंगलुरु में एक कपल को पुलिस की ओर से परेशान करने का मामला सामने आया है। पुलिस वालों ने दंपति को रात 11 बजे के बाद अपने घर के पास सड़क पर चलने को लेकर कानून तोड़ना बताया और उन्हें जुर्माना देने के लिए मजबूर किया। घटना के बाद पीड़ित ने ऑनलाइन अपनी आपबीती सुनाई और बेंगलुरु शहर के पुलिस आयुक्त से मदद मांगी।

कार्तिक पत्री ने 15 ट्वीट कर पूरी कहानी शेयर की। उन्हें बताया कि वह एक दुखद घटना शेयर करना चाहता हूं, जो उनकी पत्नी और उनके के साथ घटी। गुरुवार रात को लगभग 12:30 बजे दोनों एक दोस्त का बर्थडे केक काटकर लौट रहे थे। दोनों अपने घर से कुछ मीटर की दूरी पर थे, जब एक गश्ती वैन उनके पास रुकी और पुलिस की वर्दी में बैठे दो लोगों ने उनसे ID कार्ड दिखाने के लिए कहा। इस पर वह हैरान रह गए कि ऐसा क्यों हुआ।

पुलिसकर्मी बोले- रात 11 बजे के बाद सड़क पर घूमने की अनुमति नहीं
दंपति ने अपने आधार कार्ड की फोटो पुलिस को दिखाईं, जिसके बाद उन्होंने उनके फोन जब्त कर लिए और पर्सनल डिटेल्स पूछने लगे। पात्री ने लिखा- हमने विनम्रता से सवालों का जवाब दिया। इस दौरान पुलिस वालों ने चालान बुक पर नाम और आधार नंबर नोट करना शुरू कर दिया। हमने पूछा कि हमसे चालान क्यों लिया जा रहा है, तो एक पुलिसकर्मी ने बताया कि उन्हें रात 11 बजे के बाद सड़क पर घूमने की अनुमति नहीं है।

पात्री बोले- माफी मांगने पर भी नहीं माने
पात्री ने लिखा- हम इस बात से सहमत नहीं थे कि इस तरह का कोई नियम था। हमने इस स्थिति को आगे नहीं बढ़ाने का फैसला किया क्योंकि देर रात हो चुकी थी और उनके फोन जब्त कर लिए गए थे। पत्री ने दावा किया कि दंपति ने इस तरह के नियम से अनजान होने के लिए माफी मांगी, लेकिन पुलिस ने उन्हें जाने से मना कर दिया और 3,000 रुपए जुर्माने की बात की।

दोनों पुलिस कर्मी सस्पेंड
पात्री ने लिखा- हमने उनसे विनती की कि हमें जाने दें, लेकिन वे नहीं माने और हमें गिरफ्तार करने और कई गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देने लगे। मेरी पत्नी की रो-रो कर हालत खराब हो गई थी। फिर एक पुलिसकर्मी मुझे थोड़ी दूर ले गया और सलाह दी कि वह आगे की परेशानी से बचने के लिए पैसे दे दे। इस पर मैं 1,000 रुपए देने के लिए तैयार हो गए।

पुलिसकर्मी मान गया और तुरंत उसने ऑनलाइन पेमेंट के लिए कहा। भुगतान के बाद हमें चेतावनी दी गई और जाने दिया गया। पुलिस उपायुक्त अनूप ए शेट्टी ने इस घटना पर ध्यान दिया और पात्री को कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। फिलहाल, सम्पीगेहल्ली पुलिस स्टेशन से जुड़े एक कॉन्स्टेबल और एक हेड कॉन्स्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया। पुलिस ने लोगों से अपील की कि अगर उन्हें इस तरह की घटनाओं का सामना करना पड़ा है तो वे उनसे संपर्क करें।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.