बेन स्टोक्स की होगी वापसी या धोनी को मिलेगा आराम? जानें कैसी हो सकती है दोनों टीमो की प्लेइंग इलेवन

Updated on 21-04-2023 07:52 PM
चेन्नई: महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2023 में शानदार प्रदर्शन कर रही है। वह इस समय 6 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर हैं। वहीं अब आज यानी शुक्रवार को उनका मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद से होने वाला है। एडन मारक्रम की कप्तानी वाली एसआरएच आईपीएल 2023 में भी अच्छी शुरआत नहीं कर पाई। वह अब तक खेले गए 5 में से सिर्फ 2 मुकाबले जीते हैं, जिसके चलते वह अंक तालिका में 9वें पायदान पर हैं। जहां हैदराबाद चेन्नई को हराकर पॉइंट्स टेबल में छलांग लगाना चाहेगी। तो वहीं सीएसके यह मैच जीतकर टॉप 3 में बरकरार रहना चाहेगी। ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक शानदार मुकाबला देखने को मिल सकता है। तो आइये ऐसे में जानते हैं इस रोचक मुकाबले में दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है।

चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स चोट के चलते पिछले तीन मैच चेन्नई के लिए नहीं खेल पाए हैं। हालांकि अब वह फिट हैं और हैदराबाद के खिलाफ चयन के लिए उपलब्ध हैं। उम्मीद है कि वह आज के मैच में एक्शन में नजर आएंगे। ओपनर डेवोन कॉन्वे के उम्दा प्रदर्शन और शिवम दुबे की आक्रामक पारी की मदद से चेन्नई ने पिछले मैच में बड़ा स्कोर खड़ा किया था। अजिंक्य रहाणे जिस तरह से बेफिक्र होकर आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं, उससे चेन्नई को मजबूती मिली है लेकिन उसके अन्य बल्लेबाज खास योगदान नहीं दे पाए हैं। चेन्नई के प्रमुख बल्लेबाज जहां अपना जलवा दिखा रहे हैं वहीं उनके गेंदबाज रन रोकने में नाकाम रहे हैं। श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना ने आरसीबी के खिलाफ प्रभावशाली प्रदर्शन किया, लेकिन अन्य गेंदबाजों के लिए ऐसा नहीं कहा जा सकता है। चेन्नई को अगर सनराइजर्स के बल्लेबाजों पर लगाम कसनी है तो उसके तीनों स्पिनरों महीष तीक्षणा, रविंद्र जाडेजा और मोईन अली को और बेहतर प्रदर्शन करना होगा।

दूसरी तरफ सनराइजर्स को अपने बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी तथा इसमें कप्तान एडेन मार्कराम को अहम भूमिका निभानी होगी। सनराइजर्स को अगर चेन्नई को उसके घरेलू मैदान पर हराना है तो उसके सभी बल्लेबाजों को उपयोगी योगदान देना होगा। सनराइजर्स को पिछले मैच में पावरप्ले में विकेट गंवाने का नुकसान उठाना पड़ा था। इसके बाद टीम के हेड कोच ब्रायन लारा ने कहा भी था कि मध्यक्रम के किसी बल्लेबाज को आखिर तक टिके रहना होगा। उसका दारोमदार एक बार फिर हैरी ब्रुक पर होगा। अगर उनका बल्ला चलता है तो फिर चेन्नई के लिए उनसे पार पाना मुश्किल होगा। सनराइजर्स के गेंदबाजों के प्रदर्शन में निरंतरता की कमी है। उसकी टीम में वॉशिंगटन सुंदर हैं जिनका यह घरेलू मैदान है। वह अपनी विशेष छाप छोड़कर टीम को जीत दिलाने की कोशिश करेंगे।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

चेन्नई सुपर किंग्स: रुतुराज गायकवाड, डेवोन कॉन्वे, अजिंक्य रहाणे, मोईन अली, शिवम दुबे, अंबाति रायुडू, रविंद्र जाडेजा, एमएस धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), महीष तीक्षणा, बेन स्टोक्स, तुषार देशपांडे।

इम्पैक्ट प्लेयर्स: आकाश सिंह, सिमरजीत सिंह, प्रशांत सोलंकी, शेख रशीद



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.