शुभमन गिल से हाथ मिलाया, पर ढंग से नजर नहीं मिला सके बेन स्टोक्स, भारत के इस विश्व रिकॉर्ड के आगे कुचले गए अंग्रेज

Updated on 28-07-2025 12:24 PM
मैनचेस्टर: भारतीय टीम के लिए जब वाशिंगटन सुंदर ने टेस्ट करियर का पहला शतक जड़ा तो उसके साथ ही इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर टेस्ट ड्रॉ घोषित कर दिया गया। वैसे तो पिछले 3 टेस्ट में भी मैदान पर खूब हंगामा हुआ था, लेकिन चौथे टेस्ट के 5वें दिन बेन स्टोक्स कुछ अधिक ही व्याकुल नजर आए। वह बार-बार रविंद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर के पास जाते और कुछ कहते। उनकी कोशिश थी कि इन दोनों का शतक पूरा नहीं हो, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। मैच के बाद भी माहौल थोड़ा अजीब था। बेन स्टोक्स गिल से हाथ जरूर मिला रहे थे, लेकिन उनकी नजर कहीं और थी।

ऐसा हो भी क्यों नहीं। भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथा टेस्ट मैच ड्रॉ पर समाप्त किया। इसी के साथ टीम इंडिया के नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हो गया। भारत एक ही टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा 7 बार 350+ रनों का आंकड़ा छूने वाला देश बन गया है। इस मामले में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को पछाड़ दिया। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपने ही घर पर साल 1920-21 में इंग्लैंड के विरुद्ध एक ही टेस्ट सीरीज में छह बार 350+ रन बनाए। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने विदेशी सरजमीं पर इंग्लैंड के खिलाफ साल 1948 और 1989 में खेली गई सीरीज में इस कारनामे को दोहराया। दोनों बार ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में छह-छह दफा 350+ रन बनाए।
भारत ने लीड्स में खेले गए टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में 471 और 364 रन बनाए थे। इसके बाद एजबेस्टन में टीम इंडिया ने पहली पारी में 587 रन बनाए, जबकि अगली इनिंग 427/6 के स्कोर पर घोषित की। टीम इंडिया ने तीसरे टेस्ट की पहली पारी में 387 रन जोड़े, जबकि अगली पारी में 170 रन पर सिमट गई। चौथे टेस्ट की पहली पारी में 358 रन बनाने के बाद भारत ने दूसरी इनिंग में चार विकेट खोकर 425 रन बनाए। मैनचेस्टर में खेले गए चौथे टेस्ट मैच की बात करें तो टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने पहली पारी में 358 रन बनाए।
टीम इंडिया की ओर से यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन और ऋषभ पंत ने अर्धशतक जमाए। विपक्षी टीम की ओर से बेन स्टोक्स ने सर्वाधिक पांच शिकार किए। इसके जवाब में इंग्लैंड ने पहली पारी में 669 रन बना दिए। मेजबान टीम की ओर से जो रूट ने 150, जबकि बेन स्टोक्स ने 141 रन टीम के खाते में जोड़े। रवींद्र जडेजा ने इस पारी में सर्वाधिक चार शिकार किए। इंग्लैंड के पास पहली पारी के आधार पर शानदार लीड थी।
फैंस को डर था कि भारत को पारी के अंतर से हार का सामना न करना पड़े, लेकिन केएल राहुल (90), शुभमन गिल (103) ने 188 रन की साझेदारी करते हुए मेहमान टीम को संभाला। इसके बाद रवींद्र जडेजा (107) ने वाशिंगटन सुंदर (101) के साथ पांचवें विकेट के लिए 203 रन की अटूट साझेदारी करते हुए मुकाबला ड्रॉ करवाने में अहम भूमिका निभाई। अब दोनों देशों के बीच लंदन में 31 जुलाई से पांचवां और अंतिम टेस्ट खेला जाना है, जिसमें भारत के पास सीरीज ड्रॉ करवाने का मौका होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.