शिखर धवन की पंजाब को ऐसे चैंपियन बनाएंगे बेलिस, प्रीति जिंटा की टीम का मास्टर प्लान है तैयार

Updated on 29-03-2023 07:55 PM
नई दिल्ली: पंजाब किंग्स के नए कोच ट्रेवर बेलिस इंडियन प्रीमियर लीग के खिताबी सूखे को खत्म करने के लिए बल्लेबाजी के दौरान आखिरी ओवरों में तेजी से रन बनाने और गेंदबाजी के दौरान बीच के ओवरों में अधिक विकेट चटकाने जैसे पहलुओं में सुधार करना चाहते है। आईपीएल के पिछले सत्र में पंजाब की टीम छठे पायदान पर रही थी। टीम सिर्फ एक बार 2014 में इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है।
बेलिस विश्व कप विजेता कोच है और उनके मार्गदर्शन में कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेअर) ने आईपीएल के दो खिताब जीते है। पंजाब किंग्स को उम्मीद है कि उनके आने से टीम के प्रदर्शन में निरंतरता आएगी। शिखर धवन, कगिसो रबाडा, सैम करन, लियाम लिविंगस्टोन और अर्शदीप सिंह जैसे खिलाड़ियों की मौजूदगी से पंजाब की टीम कागजों पर मजबूत दिख रही है। टीम ने करन को इस साल की शुरुआत में हुई नीलामी में रिकॉर्ड 18.50 करोड़ रुपये में खरीदा था।

ऑस्ट्रेलिया के 60 वर्षीय कोच ने आईपीएल की तैयारियों और खिलाड़ियों से उनकी अपेक्षाओं के बारे में बात की। बेलिस ने कहा, ‘पिछले साल हमें ऐसे बल्लेबाजों की कमी खली थी जो आखिरी ओवरों में तेजी से रन बना सके। यही कारण था कि हमने सैम करन जैसे युवा हरफनमौला को टीम में शामिल करने का फैसला किया। उससे मध्यक्रम की बल्लेबाजी मजबूत होगी और वह एक विश्व स्तरीय गेंदबाज भी है।’
उन्होंने कहा, ‘बल्लेबाजी के दृष्टिकोण से, हम चाहते हैं कि शीर्ष क्रम के खिलाड़ी 70-80 रन की पारी खेले, जिससे मध्य क्रम का काम आसान हो जाएगा।’ पंजाब किंग्स की टीम मोहाली में अभ्यास कर रही है जहां केकेआर के खिलाफ टीम अपना शुरुआती मुकाबला खेलेगी। बेलिस टीम में दबाव मुक्त माहौल बनाने के लिए काम कर रहे हैं क्योंकि सफलता के लिए यह जरूरी है।

उन्होंने कहा, ‘उन्हें इस खेल से लगाव है इसलिए मैं चाहता हूं कि वे खेल को उसी अंदाज में खेले जिस चीज के लिए वे इससे जुड़े थे।’ उन्होंने कहा, ‘यह सफलता की गारंटी नहीं देता है लेकिन हम इसका लुत्फ उठाएंगे और अपने चेहरे पर मुस्कान के साथ खेलेंगे लेकिन जब हमें जरूरत होगी तो हम अभ्यास के दौरान कड़ी मेहनत करेंगे।’ उन्होंने कहा, ‘ गेंदबाजी के नजरिए से देखे तो अगर आप बीच के ओवरों में विकेट चटकाते है तो आपको हराना काफी मुश्किल होगा। बीच के ओवरों में विकेट निकालना काफी जरूरी है।’

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.