रूस-यूक्रेन युद्ध पर तटस्थ है बीजिंग... जिनपिंग के मॉस्को दौरे पर चीन बोला- दोस्ती और शांति के लिए थी यात्रा

Updated on 23-03-2023 07:47 PM
बीजिंग : चीन ने बुधवार को राष्ट्रपति शी जिनपिंग की रूस की यात्रा को 'मित्रता, सहयोग और शांति' की यात्रा करार दिया और यूक्रेन को अमेरिका की ओर से हथियार मुहैया कराने की निंदा की। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने चीन के दावे को दोहराया कि यूक्रेन-रूस संघर्ष के मामले में वह तटस्थ रहेगा। उन्होंने कहा कि, 'चीन की यूक्रेन मुद्दे को लेकर कोई स्वार्थी मंशा नहीं है और आदर्श तौर पर इसके साथ नहीं है या इसे लाभ लेने के अवसर के तौर पर नहीं देख रहा है।' वांग ने दैनिक प्रेस वार्ता में कहा, 'चीन एक शब्द में कहता है कि वह शांति वार्ता को प्रोत्साहित करता है।'

उन्होंने अमेरिका पर निष्पक्षता में कमी और यूक्रेन को हथियार देकर अपने हित में संघर्ष को 'हवा देने' का आरोप लगाया। गौरतलब है कि अमेरिका, नाटो और सहयोगी देश युद्ध के शुरुआत से ही यूक्रेन की मदद कर रहे हैं जबकि चीन सीधे तौर पर संलिप्त होने से बचते हुए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को आर्थिक मदद कर रहा है। चीन विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, 'राष्ट्रपति शी जिनपिंग की रूस यात्रा दोस्ती, सहयोग और शांति के लिए थी जिसका सकारात्मक असर अंतरराष्ट्रीय समुदाय में हुआ है।'

पश्चिमी देशों ने खारिज किया चीन का प्रस्ताव

उन्होंने कहा कि चीन 'यूक्रेन मुद्दे के राजनीतिक समाधान के लिए सकारात्मक भूमिका निभाना जारी रखेगा। वांग संभवत: बीजिंग की ओर से प्रेषित 12 सूत्रीय शांति प्रस्ताव का हवाला दे रहे थे जिसमें संघर्ष विराम और वार्ता का आह्वान किया गया है। हालांकि, चीन की ओर से पेश इस प्रस्ताव को पश्चिमी देशों ने मोटे तौर पर खारिज कर दिया है क्योंकि बीजिंग मॉस्को का बहुत ही करीबी है और उसे तटस्थ मध्यस्थ के तौर पर नहीं देखा जाता है। साथ ही प्रस्ताव में यूक्रेन से रूसी सैनिकों की वापसी को लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है।

यूक्रेन में थे जापान के प्रधानमंत्री

गौरतलब है कि चीन के राष्ट्रपति के रूस दौरे के समय ही जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने यूक्रेन की यात्रा की जिसे अमेरिका का साझेदार और पूर्वी एशिया में चीन का सबसे बड़ा प्रतिद्वंद्वी माना जाता है। इस बीच, रूस ने मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात को यूक्रेन पर श्रृंखलाबद्ध तरीके से ड्रोन हमले किए जिनमें कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और आधारभूत अवसंरचना को नुकसान पहुंचा। यूक्रेन के संदर्भ में वांग ने कहा कि रूस और चीन इस बात पर सहमत है कि संयुक्त राष्ट्र घोषणा पत्र और अंतरराष्ट्रीय कानूनों का सम्मान किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि दोनों देश एकतरफा तरीके से अमेरिका और अन्य देशों द्वारा पुतिन और उनके वित्तीय समर्थकों द्वारा आर्थिक प्रतिबंध लगाने का विरोध करते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
बर्न: स्विटजरलैंड की राजधानी बर्न में गर्मियों के दौरान आरे नदी के किनारे अनोखा नजारा देखने को मिलता है। ऑफिस में काम करने वाले लोग, छात्र और स्थानीय निवासी नदी…
 14 September 2026
अंटार्कटिका: साल 1957 में अंटार्कटिका के पास दूर-दराज स्थित करगुएलेन द्वीप पर सिर्फ एक नर और एक मादा मौफ्लॉन यानि जंगली भेड़ों को छोड़ा गया था। जीव विज्ञान के स्थापित…
 14 September 2026
ढाका: बांग्लादेश ने शायद तय कर लिया है कि उसे भारत के बजाए पाकिस्तान से अच्छे संबंध बनाने हैं। रविवार को बांग्लादेश के राष्ट्रपति मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने दोनों…
 14 September 2026
इस्लामाबाद: हूती विद्रोहियों के खिलाफ लड़ाई में सऊदी अरब को धोखा देने के बाद पाकिस्तान अब रियाद के साथ रिश्तों को संभालने की कोशिश में लग गया है। पाकिस्तान के…
 14 September 2026
बर्न: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ ने अरबपति फाइनेंसर कैमरन ओ'रेली से शादी कर ली है। शादी एक हफ्ते पहले हुई है। गोल्डस्मिथ 52…
 08 September 2026
इस्लामाबाद: आतंकवादी गतिविधियों में उम्र कैद की सजा काट रहे कश्मीरी अलगाववादी यासीन मलिक की पाकिस्तानी पत्नी मुशाल हुसैन मलिक ने पति की रिहाई की गुहार लगाई है। मुशाल हुसैन…
 08 September 2026
तेल अवीव/नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना जोधपुर एयरफील्ड में इस महीने 9 से 22 सितंबर तक कई देशों के साथ संयुक्त युद्धाभ्यास करने वाली है। इसमें शामिल होने के लिए जापान…
 08 September 2026
तेल अवीव: इजरायल के पूर्व प्रधानमंत्री नेफ्ताली बेनेट ने आरोप लगाया है कि 7 अक्टूबर 2023 को हुए हमले को लेकर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को पहले से जानकारी थी। नेफ्ताली…
 08 September 2026
पेरिस: फ्रांस की राजधानी पेरिस में विवाद के पास मशहूर एफिल टावर को फिलहाल पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। एफिल टावर को बंद करने का फैसला कर्मचारियों…
Advt.