टी20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान ने भरी हुंकार, न्यूजीलैंड को फाइनल में हराकर जीती ट्राई सीरीज

Updated on 14-10-2022 06:36 PM
बाबर आजम की अगुवाई वाली पाकिस्तानी टीम ने न्यूजीलैंड को ट्राई सीरीज में 5 विकेट से हराकर यह खिताब अपने नाम किया। न्यूजीलैंड की मेजबानी में पाकिस्तान और बांग्लादेश ने इस सीरीज में हिस्सा लिया था। बांग्लादेश चारों मैच हारकर फाइनल की दौड़ से बाहर हो गई थी। खिताब मुकाबले में मेजबान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान केन विलियमसन (38 गेंदें 59 रन) के तूफानी अर्धशतक के दम पर बोर्ड पर 163 रन लगए थे। इस टीम को पाकिस्तान ने 3 गेंदें शेष रहते हासिल कर लिया। पाकिस्तान की जीत के हीरो मोहम्मद नवाज रहे जिन्होंने बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान के फेल होने के बाद पाकिस्तान को जीत दिलाई।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी, फिन एलन 12 तो कॉन्वे 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे। सलामी बल्लेबाजों के फेल होने के बाद रन बनाने का जिम्मा कप्तान केन विलियमसन ने उठाया और 38 गेंदों पर 59 रनों की धुआंधार पारी खेली। विलियमसन ने अपनी इस पारी में 4 चौके और 2 छक्के लगाए। उनके अलावा ग्लेन फिलिप्स ने 29 और चैपमैन ने 25 रन बनाए।

164 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान की जोड़ी ने पाकिस्तान को धमी शुरुआत दी। बाबर (15) के रूप में टीम को पहला झटका 29 के स्कोर पर लगा। कछुए की चाल चल रही पाकिस्तान ने 10 ओवर में मात्र 64 ही रन बनाए थे।

शान मसूद (21 गेंदें 19 रन) और मोहम्मद रिजवान (29 गेंदें 34 रन) के आउट होने के बाद पाकिस्तान की पारी को रफ्तार मोहम्मद नवाज (22 गेंदें नाबाद 38 रन) और हैदर अली (15 गेंदें 31 रन) दी और टीम को जीत की राह दिखाई। इफ्तिखार अहमद ने आखिरी ओवर की तीसरी गेंद पर टिकनर की गेंद पर छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.