SDM ज्‍योति मौर्य को कुछ भी कहने से पहले ये 5 फिल्‍में और टीवी सीरीज देख लीजिए, दिमाग की बत्ती जल जाएगी!

Updated on 07-07-2023 03:14 PM
"ऑफिस से अपने घर जाने के लिए मैंने एक ऑटो रिक्शा लिया। ये एक शेयरिंग ऑटो था। इसमें और भी सवारियां बैठी हुई थीं। मैं अपने फोन में बिजी थी। तभी ऑटो रिक्शा ड्राइवर ने कुछ ऐसी बात बोल दी, जिससे मेरा ध्यान अपना काम छोड़कर उस पर चला गया। वो बगल में बैठी सवारी से बताता है कि उसने किसी तरह से पैसा इकट्ठा करके जमीन खरीदी है। तभी बगल में बैठी सवारी उसे सलाह देती है कि अगर वो बीवी के नाम से जमीन खरीदता तो उसे और भी फायदे होते! ये सुनकर ड्राइवर तपाक से कहता है- 'अरे नहीं भईया...! हमार दिमाग थोड़े ना खराब है। कल को अगर वो ऊ एसडीएम ज्योति की तरह हमरे साथ खेल कर दी तो हम कहां जाएंगे। कब किसका मन बदल जाए, क्या पता। इसलिए हम अपने नाम से ही जमीन खरीदे हैं।'

एक ड्राइवर जो कम पढ़ा-लिखा था, उसकी बातें सुनकर मैं हैरान रह गई कि कैसे एक घटना ने अपनी बीवी पर से ही उसके विश्वास को डगमगा दिया है। उससे भी ज्यादा मैं ये सोच रही थी कि क्या मैं अभी भी पितृसत्ता वाले समाज में जी रही हूं? अभी SDM Jyoti Maurya और उनके पति आलोक मौर्य के बीच मामला सुलझा नहीं है। कोर्ट में है। दोनों एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। कौन सही है, कौन गलत, अभी पता नहीं है। लेकिन कैसे समाज ने ये मान लिया है कि गलती ज्योति की ही होगी। उन्होंने ही पति संग बेवफाई की होगी। उन्हें धोखा दे रही होगी!

कौन सही है और कौन गलत!

यहां बात मर्द या औरत के गलत या सही होने की नहीं है, यहां सोच में खोट होने की बात है। एक फिल्म का डायलॉग है- 'मियां और बीवी दोनों काम करें अच्छी बात, लेकिन जब बीवी मियां से ज्यादा कमाने लग जाती है तो दिक्कत हो जाती है...'। यहां ये बात 100 फीसदी लागू होती दिखती है। हम ये नहीं कह रहे हैं कि ज्योति सही हैं, लेकिन हम ये भी तो नहीं कह सकते कि आलोक की कोई गलती नहीं होगी। जब आरोप अभी साबित नहीं हुए तो इसे सच कैसे मान लिया गया! सिनेमा की दुनिया में कई ऐसी फिल्में हैं, जो इस तरह की हकीकत को बयां करती हैं।

फिल्मों और टीवी सीरियल्स में दिख चुकी है इस तरह की कहानी

ज्योति और Alok Maurya का केस सामने आने के बाद लोग ऐसी फिल्मों और टीवी सीरियल्स की भी चर्चा कर रहे हैं, जिसमें ये दिखाया गया कि बीवी को पढ़ा-लिखाकर काबिल बनाया तो उसने सबकी जिंदगी संवार दी। और ये भी दिखाया गया कि जब बीवी कामयाब हो गई तो पति को ये बात बिल्कुल हजम नहीं हुई। उसके अहम को गहरा धक्का लगा। यानी ज्योति और आलोक की तरह ही फिल्मी दुनिया में भी कुछ इसी तरह की कहानी दिखाई गई है।

1. पत्नी की कामयाबी से पति को हुई जलन

50 साल पहले फिल्म रिलीज हुई थी - 'अभिमान'। ऋषिकेश मुखर्जी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में अमिताभ बच्चन (सुबीर कुमार) और जया बच्चन (उमा) लीड रोल में थे। सुबीर प्रोफेशनल सिंगर होता है। वो शादी भी नहीं करना चाहता है और म्यूजिक की दुनिया में नाम कमाना चाहता है। एक दिन उसकी मुलाकात गांव की लड़की उमा से होती है, जिसकी आवाज बहुत सुरीली होती है। वो उमा से शादी कर लेता और अपनी दुल्हन को लेकर मुंबई आता है। उमा भी गाने लगती है और जल्द ही पति से ज्यादा कामयाब हो जाती है। इस कारण सुबीर को अपनी ही बीवी से जलन होने लगती है। इस कारण दोनों की शादी मुश्किल में पड़ जाती है। दोनों अलग हो जाते हैं। अब सोचिये 50 साल पहले समाज की इसी सोच पर ये फिल्म बनी थी। यानी ये सोच सदियों से चली आ रही है।

2. प्रेमिका के सपने को साकार किया फिर खुद ही जलन हो गई?

'आशिकी 2' साल 2013 में रिलीज हुई थी। इसमें आदित्य रॉय कपूर (राहुल) और श्रद्धा कपूर (आरोही) लीड रोल में थे। फिल्म में दिखाया गया कि आरोही बार में काम करती है, लेकिन वो सिंगर बनने का ख्वाब भी देखती है। जब सिंगर राहुल उससे मिलता है तो उसकी सादगी पर फिदा हो जाता है। जब उसे पता चलता है कि आरोही सिंगर बनना चाहती है तो वो उसके सपने को पूरा करने की कोशिश करता है। जब आरोही फेमस होने लगती है तो उसके आसपास के लोग ये कहते हैं कि राहुल उसके फेम और पैसों का इस्तेमाल कर रहा है। ये सुनकर राहुल को धक्का लगता है। वो शराब का भी आदी होता है, जिससे आरोही परेशान हो जाती है और अपने करियर को छोड़ने का फैसला करने लगती है। लेकिन राहुल सुसाइड कर लेता है, ताकि वो आरोही पर बोझ ना बना रहे। राहुल की मौत से आरोही टूट जाती है, लेकिन वो दोस्त के समझाने पर सिंगिंग की दुनिया में और नाम कमाती है, क्योंकि राहुल चाहता था कि वो कामयाब बने।

3. सारे जतन कर बीवी को बनाया अधिकारी, कभी जलन नहीं हुई!

महिला एसडीएम की बात चल रही हो और अमिताभ बच्चन की फिल्म 'सूर्यवंशम' का जिक्र ना हो। ऐसा तो हो ही नहीं सकता। इस मूवी में अमिताभ बच्चन अपनी बीवी राधा को अधिकारी बनाने के लिए सारे जतन करता है। राधा भी खूब मेहनत करती है और अपनी मंजिल को हासिल कर लेती है। लेकिन अधिकारी बनने के बाद भी वो अपनी परंपराओं को नहीं भूलती है। वो कुर्सी पर बैठकर अधिकारी तो पेन उठाने के बहाने ससुर के पांव छूकर हर किसी का दिल जीत लेती है। वो पति को भी सक्षम बना देती है और पूरा परिवार खुशी-खुशी जिंदगी जीता है। ये फिल्म साल 1999 में रिलीज हुई थी। इसमें अमिताभ बच्चन डबल रोल में थे।


4. सूरज ने संध्या बींदणी का हर कदम पर दिया साथ

टीवी पर 'दीया और बाती हम' सीरियल को दर्शकों का बहुत प्यार मिला। साल 2011 में शुरू हुए इस सीरियल में दीपिका सिंह ने संध्या और अनस राशिद ने सूरज का किरदार निभाया था। इस शो में संध्या IAS बनने का ख्वाब देखती है, लेकिन कुछ ऐसा होता है कि उसकी शादी कम पढ़े-लिखे सूरज से हो जाती है। उसका ससुराल भी महिलाओं को लेकर पुरानी सोच रखने वाला होता है। लेकिन जब सूरज को बीवी के सपने के बारे में पता चलता है तो वो उसे पूरा करने की कोशिश करता है। सूरज की मदद से संध्या अधिकारी बन जाती है। उसका पति हलवाई होता है, लेकिन उसे कभी शर्म महसूस नहीं होती है। वो पति का हर कदम पर साथ देती है और उसे भी आगे बढ़ाती है।

5. अनपढ़ अकबर को जोधा पर हमेशा था गुमान

जोधा और अकबर। इनके बारे में कौन नहीं जानता। इनकी कहानी को 'जोधा अकबर' सीरियल में दिखाया गया था। ये शो बहुत कामयाब रहा था। इसमें रजत टोकस ने अकबर और परिधि शर्मा ने जोधा का दमदार किरदार निभाया था। शो में कई ऐसे सीन्स भी थे, जो आज भी लोगों को प्रेरणा देते हैं। जैसे कि जोधा पढ़ी-लिखी थीं, लेकिन अकबर नहीं। लेकिन जोधा ने कभी इसको लेकर गलत नहीं सोचा और पति को पढ़ाने की कोशिश की। उधर अकबर को भी कभी जलन नहीं हुई कि उनकी बीवी पढ़ी-लिखी हैं और वो अनपढ़। ऐसे ही जोधा तलवारबाजी और फैसलों को लेने में भी निपुण थीं, जिसके अकबर कायल थे। उन्होंने कभी ऐसा नहीं सोचा कि महिला होने के नाते जोधा को चारदीवारी के अंदर रहना चाहिए। इससे ये समझना चाहिए कि तब पति और पत्नी के बीच किसी भी तरह का अहम नहीं होगा, तभी जिंदगी नाम की गाड़ी को वो साथ चला पाएंगे।


आप इन सभी फिल्मों को यूट्यूब पर आसानी से देख सकते हैं। 'जोधा अकबर' सीरियल को आप जी5 पर देख सकते हैं। 'दीया और बाती' डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर उपलब्ध है।





अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.