शादी से पहले कियारा-सिद्धार्थ का ये डांस वीडियो वायरल, लोग पूछने लगे- संगीत हो गया क्या?

Updated on 06-02-2023 06:52 PM
बॉलीवुड के फेमस कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा जल्दी ही हमेशा के लिए एक- दूजे के होने वाले हैं। यह जोड़ी राजस्थान के जैसलमेर के सुर्यगढ़ पैलेस में सात फेरे लेने वाली है। इनकी शादी को लेकर फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं। इसी बीच कियारा और सिद्धार्थ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। इस वीडियो में यह लव बर्ड एक साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। वायरल हो रहे वीडियो पर सिड- कियारा के फैंस कॉमेंट कर पूछ रहे हैं कि इनका संगीत हो गया क्या? वहीं, कुछ यूजर्स तुक्का लगा रहे हैं कि यह संगीत या फिर कॉकटेल पार्टी का वीडियो है। आइये जानते हैं वायरल हो रहे वीडियो की सच्चाई।

वायरल वीडियो का सच

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में कियारा आडवाणी अपने होने वाले पति के साथ हिंदी गानो पर बिंदास थिरकती नजर आ रही हैं। वहीं सिद्धार्थ भी डांस स्टेप्स में उनका पूरा साथ दे रहे हैं। ग्लिटर वाले सिल्वर लहंग में कियारा बला की खूबसूरत लग रही हैं और बात करें सिद्धार्थ की तो ब्लैक सूट में सजे- धजे दुल्हे राजा से नजरें हटाना जरा मुश्किल है। वीडियो में यह दोनों एक-साथ काफी खुश लग रहे हैं। हालांकि अगर आपको ऐसा लग रहा है कि यह वीडियो कियारा और सिद्धार्थ के संगीत का है तो आपको सच जानकर हैरानी होगी। असल में यह एक थ्रोबैक वीडियो है। वायरल हो रहा यह वीडियो इनके एक खास दोस्त की शादी का है।

कियारा- सिद्धार्थ की शादी

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी शादी के लिए सुर्यगढ़ पैलेस को चुना है, जहां हिंदू रीति- रिवाजों से उनकी शादी होगी। इस शादी में इन दोनों के परिवार के अलावा कुछ खास दोस्त और करण जौहर, मनीष मल्होत्रा, शाहिद कपूर जैसे बॉलीवुड सेलेब्स शामिल होंगे। इतना ही नहीं इस ग्रैंड वेडिंग में कियारा के बचपव की दोस्त और मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी भी पहुंची हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इनके प्री- वेडिंग फंक्शन की शुरुआत हो चुकी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' के शुरू होने से पहले ही शो में शामिल होने वाले कंट्स्टेंट्स को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच सितार वादक और कंपोजर भागीरथ भट्ट का नाम…
Advt.