इंदौर में C-21 मॉल के चौथी मंजिल से कूदने से पहले घूमा था मॉल का कोना-कोना

Updated on 14-03-2023 07:11 PM

इंदौर में रिटायर्ड डॉक्टर मनमोहन सोनी ने C-21 मॉल की चौथी मंजिल (करीब 70 फीट) से कूद सुसाइड कर लिया था। वे सिर के बल नीचे गिरे थे। डॉ. मनमोहन सोनी सुसाइड केस में पुलिस दूसरे दिन भी कोई अहम जानकारी नहीं जुटा पाई है। अब ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि डॉक्टर सुसाइड करने के इरादे से ही C-21 मॉल पहुंचे थे। चौथी मंजिल पर आइनॉक्स थिएटर है। उन्होंने सुसाइड करने के लिए फिल्म शुरू होने का इंतजार किया। जैसे ही फिल्म शुरू हुई डॉक्टर ने छलांग लगा दी।

इस बात का अंदाजा डॉक्टर के ड्राइवर द्वारा दी गई जानकारी से लगाया जा रहा है। दोनों कार से करीब 12 बजे मॉल पहुंचे थे। दोपहर 3.15 बजे डॉक्टर ने आत्महत्या कर ली। घटना के बाद दैनिक भास्कर C-21 मॉल पहुंचा। मॉल की चौथी मंजिल पर आइनॉक्स थिएटर है। एक ओर लॉउंज और उसके सामने गोवर्धन रेस्टोरेंट है। फ्लोर पर फिल्म शुरू और खत्म होने के समय, लंच के दौरान लोगों का मूवमेंट ज्यादा रहता है। जबकि लॉउंज में शाम के बाद लोग आते-जाते हैं।

लाउंज कर्मचारियों के मुताबिक फ्लोर पर वीकेंड में ज्यादा लोग आते हैं। बाकी दिन में दोपहर के समय इक्का-दुक्का लोग आते-जाते रहते हैं। सोमवार दोपहर करीब 3 बजे ऐसे ही हालात थे। इस फ्लोर पर कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक या किसी भी आइटम का कोई शो रूम या आउटलेट नहीं है। ऐसे में रिटायर्ड डॉक्टर को अगर शॉपिंग करनी होती तो वे ग्राउंड या अन्य फ्लोर पर जाते। मॉल के सीसीटीवी फुटेज में डॉक्टर आत्महत्या करने से पहले मॉल के हर फ्लोर पर आराम से घूमते हुए नजर आए हैं।

तीन घंटे तक मॉल में घूमते रहे

मॉल के दो कर्मचारियों के मुताबिक डॉ. सोनी आधे घंटे पहले चौथी मंजिल पर देखे गए थे। वे काफी देर तक इधर-उधर घूमते रहे जबकि हाथ में कुछ नहीं था। दोपहर 3.15 बजे जब उन्होंने छलांग लगाई तब लाउंज के बाहर दो कर्मचारी (एक महिला) थे। जबकि इसी कॉरिडोर से एक कपल लिफ्ट की ओर जा रहा था। इनके अलावा पूरे फ्लोर पर कोई नहीं था। इस बीच सामने की ओर से डॉ. सोनी रैलिंग लांघ चुके थे। इस दौरान रेस्टोरेंट के अंदर से एक कर्मचारी ने पीछे से उन्हें देखा तो चिल्लाया। वह दरवाजा खोल कर बाहर आता तब तक डॉ. सोनी ने चार-छह सेकेंड में खुद को कूदने के लिए तैयार किया और छलांग लगा दी।

मोबाइल, नकदी और दो अंगूठी मिली

दैनिक भास्कर ने अन्य फ्लोर पर भी जानकारी हासिल की तो पता चला कि डॉ. सोनी ने किसी प्रकार की खरीदी नहीं की थी। ग्राउंड फ्लोर के एक शॉपकीपर शान खान ने बताया कि वे अपनी दुकान पर थे, तभी अचानक ऊपर से लोग चिल्लाए कि उन्हें देखो, रोको… इस पर मैंने ऊपर देखा तो डॉ. सोनी पाइप लांघकर कूदने के लिए आगे-पीछे हुए और नीचे छलांग लगा। उनके पास से पर्स, मोबाइल, करीब तीन हजार रुपए और दो अंगूठी मिली हैं।

अच्छे-अनुभवी डॉक्टर ही नहीं बल्कि अच्छे इंसान थे

डॉ. सोनी चोइथराम हॉस्पिटल के न्यूक्लियर मेडिसिन डिपार्टमेंट में थे। वे यहां से दो साल पहले ही रिटायर्ड हुए थे। उनकी पत्नी डॉ. नीलू सोनी भी इस हॉस्पिटल में गायनाकोलॉजिस्ट रही हैं। उनका सपना संगीता रोड पर क्लिनिक भी है। हॉस्पिटल के डॉ. अमित भट्‌ट के मुताबिक डॉ. सोनी अच्छे व अनुभवी डॉक्टर तो थे ही वे एक अच्छे इंसान थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
इंदौर, मध्य प्रदेश के सीनियर मिनिस्टर कैलाश विजयवर्गीय की सरकार से नाराजगी एक बार फिर सामने आई है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग संभाल रहे विजयवर्गीय ने इस बार सीधे मुख्यमंत्री…
 01 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश सरकार नमामि गंगे मिशन के तहत बेतवा नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए बड़े स्तर पर काम शुरू करने जा रही है। सरकार का फोकस केवल नदी की…
 01 July 2026
भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से एक कार पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवकों को मामूली चोटें…
 01 July 2026
भोपाल, भोपाल के इमामी गेट इलाके में चाय-नाश्ते का ठेला लगाने वाले 53 वर्षीय चेतराम किरार की करंट लगने और ठेले से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।…
 01 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में रिक्त पदों को भरने के अधिकार को लेकर बैठक में हंगामा हो गया। मैहर के जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा…
 01 July 2026
भोपाल। कोलार रोड थाना इलाके के दानिश कुंज में सुबह की सैर पर निकली एक महिला से सोने की चेन झपटकर फरार हुए दो बदमाशों को पुलिस ने झाबुआ के…
 01 July 2026
 भोपाल । महिला सशक्तीकरण की दिशा में कदम उठाते हुए युवा कांग्रेस शक्ति अभियान चलाएगा, ताकि आधी आबादी को पार्टी से जोड़ा जा सके।छात्रों की गूंज अभियान के तहत कार्यकर्ता…
 01 July 2026
संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर इंदौर-नागपुर वंदे भारत सहित आधा दर्जन से अधिक ऐसी ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं हैं जो यहां से गुजरती तो हैं पर स्टॉपेज…
 01 July 2026
भोपाल। जुलाई में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। झांसी रेल मंडल के ललितपुर स्टेशन पर एक जुलाई से एक…
Advt.