दीपावली से पहले चांदी के रेट एक लाख के पार, तो सोने के 80 हजार रुपये के पार पहुंचे

Updated on 24-10-2024 12:18 PM

 रतलाम। त्योहारी सीजन में मूल्यवान धातु सोना-चांदी के भाव में राकेट के समान तेजी से सराफा में भूचाल आ गया है। सोना और चांदी के भाव ने अब तक के सर्वोच्च शिखर पर पहुंचने का रिकॉर्ड कायम कर लिया है। चांदी जहां एक लाख पार हो गई है, वहीं सोना 80 हजार के पार हो गया है। भाव में तूफानी तेजी किसी को भी समझ में नहीं आ रही है।


इससे सभी की सांसें ऊपर-नीचे हो रही है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रही उथल-पुथल के चलते थोड़े-थोड़े अंतराल में सोना-चांदी के भाव में अत्यधिक तेजी-मंदी आ रही है। बीते चार दिनों से अत्यधिक तेजी का रुख बना हुआ है। इससे सराफा बाजार में असमंजस का माहौल बना हुआ है।


सोना-चांदी के भाव हर दिन नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। जुलाई 2024 में केंद्रीय बजट में सोना-चांदी पर कस्टम ड्यूटी 15 प्रतिशत से घटाकर छह प्रतिशत करने से भाव काफी नीचे आ गए थे। इसके बाद भाव में मामूली उतार-चढ़ाव आया और कुछ समय बाद फिर से सोना-चांदी के भाव में तेजी शुरू हो गई।


सातवें आसमान पर पहुंचे भाव

निवेशकों के सोना-चांदी में लगातार बढ़ते रुझान से भाव सातवें आसमान पर पहुंच रहे हैं और निम्न व मध्यम वर्गीय परिवार खरीदी से दूर होते जा रहे हैं। व्यवसायी ऋषभ संघवी और प्रतीक जैन के अनुसार वर्तमान में भाव में तेजी किसी को भी समझ में नहीं आ रही है।


त्योहारी सीजन में हर दिन भाव में उछाल आ रहा है। इससे कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। निम्न और मध्यम वर्गीय परिवार खरीदी से पूरी तरह दूर हो गए हैं। केवल अत्यधिक जरूरी खरीदी के लिए ही ग्राहक दुकानों पर पहुंच रहे हैं।


सोने का रेट 80,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंचा


बुधवार को चांदी 100100 रुपये प्रतिकिलो और सोना 80900 रुपये प्रति 10 ग्राम रहे, जो मंगलवार को क्रमश: 98600 व 80300 रुपये थे। एक दिन में चांदी में जहां 1500 रुपये किलो तो सोने के भाव में 600 रुपये की तेजी रही।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.