इस वजह से Bharti Singh की आंखों में छलक उठे आंसू, बोलीं- गोला को इंग्लिश सिखानी है, लेकिन हमें ही नहीं आती

Updated on 25-05-2023 09:33 PM
कॉमेडियन भारती सिंह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब चर्चा में रहती हैं। उनका एक क्यूट सा बेटा है, जिनका नाम लक्ष्य है। वैसे भारती बेटे को प्यार से गोला कहती हैं और अब सब फैंस भी उन्हें गोला ही बुलाते हैं। आए दिन वह यूट्यूब व्लॉग के जरिए अपने परिवार के किस्सों को शेयर करती हैं। अब नए वीडियो में उन्होंने बताया कि वह बेटे को इंग्लिश सिखाना चाहती हैं लेकिन उन्हें भी खुद ज्यादा अंग्रेजी नहीं आती। लाजमी है कि उनकी इस फनी बात को पढ़कर फैंस ने भी खूब रिएक्ट किया होगा।

भारती सिंह (Bharti Singh) ने हालिया वीडियो में बताया कि वह जल्द ही बेटे को स्कूल भेजने की तैयारी कर रहे हैं। लेकिन वह टेंशन में हैं कि कैसे क्योंकि वह एक पल भी बेटे से दूर नहीं रह पाती हैं। बच्चों से दूर रहना बहुत मुश्किल होता है। पहले नहीं वह ये नहीं समझ पाती थीं लेकिन अब गोला के आने के बाद से वह इस बात को अच्छे से समझ पाई हैं।

भारती सिंह क्यों रोने लगीं?

भारती सिंह अपने इस वीडियो में इमोशल भी हो गईं। वह रोने लगीं। दरअसल उनके घर की हाउस हेल्प और गोला की केयर टेकर रूपा के बारे में बताती हैं। वह बताती हैं कि उनका बेटा उनसे दूर रहता है। वह उनकी इस बात को जानकर इमोशल हो गईं। वीडियो में भारती और रूपा साथ में रोने लगीं।

गोला को स्कूल भेजने की है भारती को टेंशन

आगे वीडियो में वह गोला को स्कूल भेजने की बात बताती हैं। भारती बताती हैं, 'मुझे बहुत सारे कॉल्स आ रहे हैं कि लक्ष्य एक साल का हो गया है। कौन से स्कूल में भेजना है। मैं तो स्कूल के बारे में ज्यादा नहीं जानती। कोई कहता है कि बांद्रा के स्कूल में डाल दो तो कोई कह रहा सांताक्रूज। लोग कह रहे हैं कि 15 महीने के बच्चे को स्कूल डाल दो। मुझे समझ नहीं आ रहा कि मैं कैसे छोटे बच्चे को स्कूल भेजूं।'

भारती सिखाना चाहती हैं बेटे को इंग्लिश

भारती सिंह ने बताया, 'आजकल पैरेंट्स बच्चों से इंग्लिश में ही बात करते हैं। मैं चाहती हूं मेरे बेटे को इंग्लिश आए। हमें तो इतनी इंग्लिश नहीं आती। हर्ष भी बेटे से इंग्लिश में बात नहीं करता है। मैं तो चिंता में आ गई हूं कि क्या करूं।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.