क्या बुमराह क्या शाहीन... टी20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 गेंदबाज ये हैं, 45 साल के बॉलर का जलवा

Updated on 01-02-2025 04:10 PM
सेंचुरियन: अफगानिस्तान के दिग्गज स्पिन गेंदबाज राशिद खान ने सिर्फ 26 साल की उम्र में एक बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। राशिद अब टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन चुके हैं। राशिद ने ये रिकॉर्ड एसए20 में एमआई केप टाउन के लिए खेलते हुए प्रिटोरिया कैपिटल्स के खिलाफ बनाया है। राशिद के अब टी20 क्रिकेट में 631 विकेट हो चुके हैं और उन्होंने इस मामले में महान तेज गेंदबाज ड्वेन ब्रावो की बराबरी कर ली है। राशिद ने प्रिटोरिया के खिलाफ उनके कप्तान काइल वेरेन्ने को बोल्ड किया। इसके बाद राशिद ने मार्क्स एकरमैन को आउट कर टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में ड्वेन ब्रावो की बराबरी कर ली। लेकिन क्या आप जानते हैं कि राशिद की ही तरह दुनियाभर के ऐसे और कौन से गेंदबाज हैं जिन्होंने टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं?

राशिद खान ने किया बड़ा कारनामा

2015 में टी20 डेब्यू करने वाले राशिद खान के नाम अब 460 टी20 मैचों में 631 विकेट हो चुके हैं। इसमें से 161 विकेट राशिद ने 96 टी20 इंटरनेशनल मैचों में लिए हैं। राशिद दुनियाभर की क्रिकेट लीगों में अपना जलवा पिछले कई साल से बिखेर रहे हैं। आईपीएल, बीबीएल, पीएसएल और एसए20 जैसी लीग के अलावा राशिद दुनियाभर में और भी कई जगह क्रिकेट खेलते हैं।

ब्रावो भी लिस्ट में दूसरे नंबर पर

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में राशिद के साथ ड्वेन ब्रावो भी संयुक्त रूप से टॉप पर ही हैं। ब्रावो के नाम टी20 क्रिकेट में 631 विकेट हैं और अब राशिद भी उनके बराबर पहुंच चुके हैं। ब्रावो की बात करें तो उनहोंने कुल 582 मुकाबलों में ये कारनामा किया था। हालांकि ब्रावो ने पिछले साल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था।

सुनील नरेन इस लिस्ट में तीसरे गेंदबाज

ब्रावो की ही तरह वेस्टइंडीज के ही सुनील नरेन इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। सुनील नरेन के नाम कुल 573 टी20 विकेट हैं। नरेन ने ये कारनामा 534 टी20 मैचों में किया है। नरेन ने 52 विकेट टी20 इंटरनेशनल में हासिल किए हैं। नरेन भी ब्रावो और राशिद की तरह दुनियाभर की तमाम लीग में खेलते हैं।

साउथ अफ्रीकी स्टार ताहिर चौथे नंबर पर

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में साउथ अफ्रीका के स्टार स्पिनर इमरान ताहिर चौथे नंबर पर हैं। ताहिर के नाम टी20 फॉर्मेट में 428 मैचों में 531 विकेट हैं। 531 में से 63 विकेट इमरान ताहिर ने टी20 क्रिकेट में हासिल किए हैं।

लिस्ट में 5वें नंबर पर शाकिब अल हसन

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में 5वां नंबर बांग्लादेश के स्पिन गेंदबाज शाकिब अल हसन का है। शाकिब अल हसन ने टी20 क्रिकेट में 492 विकेट हासिल किए हैं। शाकिब अल हसन ने ये कारनामा 444 मैचों में किया है। वहीं शाकिब 149 विकेट टी20आई क्रिकेट में ले चुके हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 July 2026
नई दिल्ली: बारिश की वजह से भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 मैच पूरा नहीं हो सका। चेस्टर ली स्ट्रीट में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया के…
 02 July 2026
अटलांटा: फीफा विश्व कप 2026 में इंग्लैंड की फुटबॉल टीम उलटफेर का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। डीआर कांगो के खिलाफ मैच के 74वें मिनट तक इंग्लिश टीम पीछे…
 02 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने फुल मेंबर देशों के खिलाड़ियों में सबसे कम…
 02 July 2026
चेस्टर ली स्ट्रीट: आयरलैंड से 2-0 की शर्मनाक हार के बाद टीम इंडिया को श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पहली जीत मिलने वाली थी। लेकिन कुदरत को कुछ और ही…
 02 July 2026
लॉस एंजिल्स: बॉलीवुड सुपरस्टार और नाइट राइडर्स फ्रेंचाइजी के को-ओनर शाहरुख खान ने अमेरिका में क्रिकेट के इतिहास का एक नया अध्याय लिख दिया है। कैलिफोर्निया के पोमोना में LA…
 02 July 2026
नई दिल्ली: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के इंटरनेशनल डेब्यू का इंतजार थोड़ा और लंबा हो गया है। आयरलैंड के खिलाफ दोनों मैचों में बेंच पर बैठने के बाद, फैंस…
 02 July 2026
चेन्नई: आईपीएल 2026 के निराशाजनक सीजन के बाद मुंबई इंडियंस के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या एक बार फिर आईपीएल ट्रेड विंडो के सबसे बड़े नाम बनकर उभरे हैं। रिपोर्ट्स के…
 01 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी मौजूदा समय में दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट सुपरस्टार नजर आते हैं। वे जहां जाते हैं उनके चाहने वाले पीछे-पीछे अपना कैमरा ले आते हैं। कई…
 01 July 2026
नई दिल्ली: आयरलैंड के खिलाफ हाल ही में खेली गई दो मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय टीम को मिली 2-0 की ऐतिहासिक हार के बाद टीम के प्रदर्शन पर…
Advt.