सार्वजनिक परिवहन में डिजिटल लेन-देन में बीसीएलएल को देश में पहला स्थान

Updated on 20-03-2024 12:17 PM
भोपाल। देश भर में संचालित सार्वजनिक परिवहन में डिजिटल लेन-देन के लिए भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड (बीसीएलएल) को देश में पहला स्थान प्राप्त हुआ है। दिल्ली में आयोजित समारोह में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के सचिव व आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के प्रभारी सचिव अनुराग जैन बीसीएलएल के मनीष चौबे को स्मृति चिंह और प्रमाणपत्र सौंपा। इसमें देश भर की 45 शहरी परिवहन उपकरण और राज्य परिवहन विभागों ने हिस्सा लिया था।

बता दें कि यात्रियों को बेहतर ट्रांसपोर्ट सुविधा और इसमें सुधार के लिए राज्य परिवहन और शहरी बस परिवहन उपक्रम को अलग-अलग श्रेणियों में पुरस्कार दिए जाते हैं। इसमें जो उपक्रम स्वयं से बसों को खरीदकर उनका परिचालन करते हैं, उनके लिए पुरस्कार की 12 श्रेणियां थी। जबकि जिस संस्था में बसों का संचालन और खरीदी आपरेटरों द्वारा की जाती है, उनके लिए छह श्रेणियां थी। इसमें डिजिटल लेन-देन करने और यात्रियों से डिजिटल किराया भुगतान लेने के मामले में बीसीएलएल को देश में प्रथम स्थान मिला है। सार्वजनिक बस परिवहन के लिए सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान एएसआरटीयू द्वारा राष्ट्रीय सार्वजनिक बस परिवहन उत्कृष्टता पुरस्कार प्राप्त करने वाला भोपाल मप्र का एकमात्र शहर है।

प्रतिदिन डेढ़ लाख यात्री कर रहे यात्रा

नगर निगम की होल्डिंग कंपनी बीसीएलएल द्वारा शहर के 24 मार्गाें में यात्रियों की सुविधा के लिए 368 बसों का संचालन किया जा रहा है। इसमें प्रतिदिन करीब डेढ़ लाख से अधिक यात्री सफर करते हैं। बीसीएलएल और आपरेटरों द्वारा यात्रियों को डिजिटल भुगतान के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है। इसके तहत यूपीआइ से भुगतान और स्मार्ट बस पास की सुविधा भी दी गई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.