विश्व कप में भारत-पाकिस्तान के मैच को लेकर BCCI का बड़ा फैसला, ICC को मंजूरी के लिए लिखा पत्र

Updated on 28-07-2023 03:12 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने कहा कि तीन पूर्ण बोर्ड सदस्यों ने भारत में होने वाले वनडे विश्व कप में अपने मैचों के कार्यक्रम में बदलाव को लेकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को पत्र लिखा है। विश्व कप मुकाबलों की मेजबानी करने वाले संघों के साथ बैठक के बाद शाह ने कहा कि कार्यक्रम से जुड़े मुद्दे को अगले तीन से चार दिन में सुलझा लिया जाएगा।

शाह ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा, 'तीन सदस्यों ने कार्यक्रम में बदलाव को लकेर आईसीसी को लिखा है। सिर्फ तारीख और समय में बदलाव होगा, स्थलों में बदलाव नहीं किया जाएगा। दो मैच के बीच में अगर छह दिन का अंतर है तो हम इसे चार से पांच दिन करने की कोशिश कर रहे हैं।' उन्होंने कहा, 'तीन से चार दिन में तस्वीर साफ हो जाएगी। आईसीसी की सलाह से बदलाव किए जाएंगे।'

पहले भी खबरें आईं थी कि भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले बहुप्रतीक्षित मैच के कार्यक्रम में बदलाव हो सकता है क्योंकि 15 अक्टूबर शहर में नवरात्रि के जश्न का पहला दिन होगा और सुरक्षकर्मियों पर पहले ही काफी दबाव होगा। एक मैच के कार्यक्रम में बदलाव का पूरे कार्यक्रम पर असर पड़ने की उम्मीद है।

इस मैच को 14 अक्टूबर को स्थानांतरित करने की बात चल रही है लेकिन इस दिन पहले ही दो मैच का कार्यक्रम है और एक ही दिन तीन मैच के आयोजन की संभावना नहीं है। भारत और पाकिस्तान के बीच 15 अक्टूबर को होने वाले मुकाबले के कार्यक्रम में बदलाव के बारे में पूछे जाने पर शाह ने इस बहुप्रतीक्षित मुकाबले का संदर्भ दिए बिना कहा, 'जैसा कि मैंने पहले कहा, कुछ सदस्य बोर्ड ने आईसीसी को लिखा है और जल्द ही फैसला किया जाएगा।'

यह पूछने पर कि क्या इस हाई प्रोफाइल मुकाबले को लेकर कोई सुरक्षा चिंता है, शाह ने कहा, 'सुरक्षा बिलकुल भी मुद्दा नहीं है।' शाह ने कार्यक्रम में बदलाव का आग्रह करने वाले आईसीसी के पूर्ण सदस्यों के नाम का खुलासा करने से भी इनकार कर दिया। बीसीसीआई और आईसीसी ने विश्व कप के कार्यक्रम की घोषणा पिछले महीने की थी और अब इसमें बदलाव से प्रशंसकों को समस्या हो सकती है।

भारत अपने अभियान की शुरुआत आठ अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगा। पांच अक्टूबर से 19 नवंबर तक होने वाले टूर्नामेंट के दौरान 10 स्थलों पर कुल 48 मुकाबले खेले जाएंगे। बीसीसीआई ने प्रशंसकों के लिए विश्व कप स्टेडियमों में अनुभव सुखद बनाने के लिए एक शीर्ष सलाहकार फर्म से बदलावों को लेकर सलाह ली है। प्रशंसक अधिकतर देश भर के स्टेडियम में मूलभूत सुविधाओं की कमी की शिकायत करते रहे हैं। चुने हुए स्थलों से जुड़े संघों को प्रस्तुतिकरण दिया गया है जिससे कि प्रशंसकों के अनुभव में सुधार हो।

शाह ने कहा, 'हम हाउसकीपिंग, स्वच्छ शौचालय और समग्र स्वच्छता पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।' उन्होंने कहा, 'कई स्टेडियम मेट्रो से जुड़े हुए हैं। हम प्रशंसकों को आयोजन स्थलों तक पहुंचने के लिए इसका उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे।' शाह ने यह भी कहा कि बीसीसीआई सभी आयोजन स्थलों पर प्रशंसकों को मुफ्त पानी उपलब्ध कराने के लिए आईसीसी के साथ मिलकर काम करेगा।

शाह ने कहा, 'हमने प्रशंसकों को मुफ्त पानी उपलब्ध कराने पर एक बड़ा फैसला लिया है। हम अपने आईसीसी भागीदारों के साथ इस पर चर्चा करेंगे। मुफ्त पानी एक बोतल या गिलास में उपलब्ध कराया जाएगा।' उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट के टिकटों की बिक्री पर बीसीसीआई और आईसीसी की ओर से संयुक्त घोषणा अगले सप्ताह की जाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.