बीसीसीआई ने शेयर किया रोहित और विराट के शतक का वीडियो, फैंस ने सबसे अमीर बोर्ड को मारा ताना

Updated on 25-12-2025 01:07 PM
नई दिल्ली: भारतीय के प्रमुख घरेलू वनडे टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी की शुरुआत हो गई है। टूर्नामेंट के पहले दिन 19 मुकाबले खेले गए। इसमें सबसे खास बात रही कि भारतीय क्रिकेट के दो सबसे बड़े सुपरस्टार रोहित शर्मा और विराट कोहली भी मैदान पर उतरे। विराट ने 133 रनों की पारी खेली तो रोहित के बल्ले से 155 रन निकले। हालांकि टूर्नामेंट का कोई भी मुकाबला फैंस को देखने को नहीं मिला। इसकी वजह से बीसीसीआई से फैंस काफी नाराज थे।

रोहित और विराट का वीडियो जारी किया

मैच खत्म होने के बाद शाम को बीसीसीआई ने रोहित शर्मा और विराट कोहली की पारी के वीडियो जारी किए। रोहित ने सिक्किम के खिलाफ सिर्फ 62 गेंदों पर शतक लगाया। जयपुर में हुए मैच में 94 गेंदों पर उन्होंने 155 रनों की पारी खेली। अपनी पारी में पूर्व भारतीय कप्तान ने 18 चौके और 9 छक्के मारे। दिल्ली का मैच आंध्रा के खिलाफ था। इसमें विराट ने 101 गेंदों पर 14 चौके और 3 छक्के लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

वीडियो देखकर फटा फैंस का गुस्सा

बीसीसीआई के रिलीज किए गए वीडियो देखकर भारतीय क्रिकेट फैंस नाराज हो गए। बीसीसीआई ने विराट और रोहित की पारी के जो वीडियो शेयर किए थे, उसकी क्वालिटी काफी खराब थी। इसी वजह से बीसीसीआई को ट्रोल किया जाने लगा। बीसीसीआई दुनिया के सबसे अमीर बोर्ड है लेकिन इसके बाद भी इतनी खराब क्वालिटी के वीडियो डाले तो फैंस को पसंद नहीं आया।
विराट कोहली और रोहित शर्मा अपने करियर के अंतिम दौर में हैं। दोनों टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। वनडे में भी उनके करियर पर सवाल उठ रहे थे। विराट अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहले दो मैचों में खाता नहीं खोल पाए थे। लेकिन उसके बाद से खेले 5 मैच में तीन शतक और दो फिफ्टी लगा चुके हैं। वहीं रोहित ने भी ऑस्ट्रेलिया दौरे से अभी तक 7 मैचों में दो शतक और 3 फिफ्टी लगाए हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.