BCCI ने सिलेक्शन कमेटी के लिए आवेदन मांगा एप्लिकेशन जमा करने की आखिरी तारीख 25 जनवरी

Updated on 16-01-2024 01:28 PM

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सोमवार को मेंस सीनियर क्रिकेट टीम सिलेक्शन कमेटी के सदस्य के एक पद के लिए आवेदन मंगाए हैं। BCCI ने अपनी वेबसाइट पर इसकी जानकारी दी है। इस आवेदन में अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाले मौजूदा पांच सदस्यीय पैनल में से किसे रिप्लेस किया जाएगा, यह नहीं बताया गया है। आवेदन भरने की आखिरी तारीख 25 जनवरी है।

BCCI के नियम के अनुसार, बोर्ड हर जोन (ईस्ट, वेस्ट नार्थ, साउथ और सेंट्रल) से एक चयनकर्ता चुनता है, जिसमें सबसे अनुभवी सदस्य को पैनल का अध्यक्ष बनाया जाता है, जो अभी अजीत अगरकर हैं। किसी भी चयनकर्ता का संयुक्त कार्यकाल पांच साल (जूनियर और सीनियर पैनल को मिलाकर) से अधिक नहीं हो सकता है।

चेतन शर्मा को फरवरी 2023 में एक स्टिंग ऑपरेशन के बाद पद से इस्तीफा देना पड़ा था। इसके बाद जुलाई में वेस्ट जोन से अगरकर को अध्यक्ष के रूप में शामिल किया गया था। फिलहाल अगरकर और सलिल अंकोला (वेस्ट), एस शरत (साउथ), एसएस दास (ईस्ट) और सुब्रोतो बनर्जी (सेंट्रल) चयन समिति में मौजूद हैं। यह संभव है कि BCCI समिति में नार्थ से किसी को रखना चाहेगा।

अगरकर सिलेक्शन कमेटी के चेयरमैन
पूर्व तेज गेंदबाज अजित अगरकर को जुलाई 2023 में टीम इंडिया की सिलेक्शन कमेटी का नया चेयरमैन बनाया गया था। BCCI ने लिखा था, 'अगरकर को टेस्ट मैचों में सीनियॉरिटी के आधार पर चीफ सिलेक्टर बनाया गया है।

आवेदन करने के लिए जरूरी योग्यता

  • 7 टेस्ट मैच खेले हो।
  • 30 फर्स्ट क्लास मैच खेले हो।
  • या 10 वनडे और 20 फर्स्ट क्लास मैच का अनुभव हो।
  • आवेदन करने वाले खिलाड़ी के संन्यास को कम से कम पांच साल का समय बीत गया हो।

सीनियर चयन समिति के अध्यक्ष को एक करोड़ रुपए सालाना मिलते हैं
राष्ट्रीय चयनकर्ता के पद के लिए आवेदन करने से अक्सर बड़े खिलाड़ी कतराते हैं, क्योंकि सैलरी कम होती है। बता दें कि सीनियर चयन समिति के अध्यक्ष को एक करोड़ रुपए सालाना मिलते हैं, जबकि चार बाकी सदस्यों को 90 लाख रुपए सालाना दिए जाते हैं।

चेतन शर्मा को फरवरी में देना पड़ा था इस्तीफा ​​​​​
अगरकर ने 45 साल के पूर्व गेंदबाज ने पूर्व क्रिकेटर चेतन शर्मा की जगह ली थी। चेतन शर्मा को फरवरी 2023 में एक स्टिंग ऑपरेशन के बाद पद से इस्तीफा देना पड़ा था। इस स्टिंग में वह भारतीय खिलाड़ियों और टीम चयन को लेकर गोपनीय जानकारी पर बात करते नजर आए थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.