PAK के खिलाफ विराट कोहली की ऐतिहासिक पारी को लेकर बोले बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी

Updated on 29-10-2022 07:27 PM

भारतीय रन मशीन विराट कोहली इस समय टी20 वर्ल्ड कप 2022 में गजब की फॉर्म में दिखाई दे रहे हैं। पाकिस्तान के खिलाफ 82* रनों की ऐतिहासिक पारी खेलने के बाद कोहली ने नीदरलैंड्स के खिलाफ भी नाबाद 62 रन बनाए। कोहली को अभी तक इस वर्ल्ड कप में कोई गेंदबाज आउट नहीं कर पाया है। भारतीय पूर्व कप्तान की इस शानदार परफॉर्मेंस की तारीफ हर कोई कर रहा है। अब इस कड़ी में बीसीसीआई के नए अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने भी कोहली की तारीफों में पुल बांधे हैं। इस दौरान बिन्नी ने कोहली की पाकिस्तान के खिलाफ मैच जिताऊ पारी की भी जमकर तारीफ की है।

एएनआई के अनुसार रोजर बिन्नी ने कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ में अपने सम्मान समारोह में कहा 'यह मेरे लिए एक सपने की तरह था। कोहली मैदान पर जिस तरह गेंद पर प्रहार कर रहे थे मैं उसे महसूस नहीं कर पा रहा था। यह एक शानदार जीत थी। आपने ऐसे मैच कभी नहीं देखे होगे जहां ज्यादातर समय मैच पाकिस्तान के पक्ष में था और अचानक मैच भारत के पक्ष में आ गया हो। खेल के लिए यह अच्छा है क्योंकि फैंस यही देखना चाहते हैं।'

पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली ने पारी का आगाज तो धीमी रफ्तार से किया था, क्योंकि टीम ने महज 31 रनों पर 4 विकेट खो दिए थे। मगर समय के साथ कोहली ने हार्दिक के साथ मिलकर पहले पारी को संभाला और फिर टीम को जीत की दिशा दिखाई। हार्दिक के साथ इस दौरान कोहली ने शतकीय साझेदारी की थी।

मैच के दौरान कोहली का सबसे यादगार शॉट 19वें ओवर में हारिस रऊफ की पांचवी गेंद पर आया था, जब शॉर्ट पिच गेंद को उन्होंने बैकफुट से सामने की तरफ मारा था। फैंस के दिलों में कोहली का यह शॉट लंबे समय तक रहेगा। पाकिस्तान को चार विकेट से मात देने के बाद भारत ने नीदरलैंड्स के खिलाफ भी जीत दर्ज की। अब टीम इंडिया का सामना रविवार 30 अक्टूबर को साउथ अफ्रीका से होगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.