शुभमन गिल vs दीपक चाहर की जंग, शमी के सामने नहीं चलता रुतुराज का बल्ला, इन 5 भिड़ंत से होगा नई चैंपियन का फैसला

Updated on 29-05-2023 10:56 PM
आईपीएल 2023 (IPL 2023) का फाइनल मुकाबला बारिश की वजह से रविवार को नहीं हो पाया। अब रिजर्व डे को यह खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। इसमें चेन्नई सुपर किंग्स के सामने गुजरात टाइटंस (CSK vs GT) की चुनौती है। चेन्नई चार बार की चैंपियन है तो गुजरात ने पिछले सीजन ही डेब्यू करते हुए खिताब जीता था। हम आपको फाइनल मुकाबले से पहले प्लेयर्स बैटल के बारे में बताते हैं। इससे ही आईपीएल की नई चैंपियन का फैसला होगा।

​हार्दिक पंड्या vs रविंद्र जडेजा​

भारतीय टीम के दो प्रमुख ऑलराउंडर की ज्यादा भिड़ंत नहीं हुई है लेकिन जितनी भी हुई है उसमें रविंद्र जडेजा का पलड़ा भारी रहा है। 16 गेंदों में उनके खिलाफ हार्दिक ने सिर्फ 18 रन बनाए हैं। इस दौरान वह दो बार आउट भी हो चुके हैं।

​शिवम दुबे vs नूर अहमद​

शिवम दुबे स्पिन के विस्फोटक बल्लेबाज हैं। वहीं नूर अहमद के खिलाफ रन बनाना आसान नहीं है। पहले क्वॉलिफायर में नूर ने दुबे को बोल्ड कर दिया था। अब राउंड-2 के लिए दोनों ही खिलाड़ी मैदान पर उतरेंगे।

रुतुराज गायकवाड़ vs मोहम्मद शमी

गुजरात टाइटंस के खिलाफ रुतुराज गायकवाड़ का बल्ला खूब बोलता है। लेकिन मोहम्मद शमी के खिलाफ कहानी अलग हो जाती है। 66 गेंदों पर शमी के खिलाफ उनका स्ट्राइक रेट सिर्फ 69.7 का है। हालांकि वह आउट भी नहीं हुए हैं लेकिन पावरप्ले में वह तेजी से रन नहीं बना पाते हैं तो चेन्नई पर दबाव आएगा।

​शुभमन गिल vs दीपक चाहर​

दीपक चाहर ने पहले क्वॉलिफायर में शुभमन गिल का विकेट लिया था। आईपीएल में चाहर गिल को 3 बार आउट कर चुके हैं। लेकिन गिल ने भी 132 की स्ट्राइक रेट से 47 गेंद पर 62 रन बनाए हैं। ऐसे में दोनों की टक्कर एक बार फिर मजेदार हो सकती है।

​अंबाती रायडू vs राशिद खान​

अबाती रायडू उन बल्लेबाजों में हैं जो राशिद खान के खिलाफ आराम से बल्लेबाजी करते हैं। अभी तक राशिद को 73 गेंदों पर आईपीएल में रायडू ने 91 रन बनाए हैं। इस दौरान वह सिर्फ एक ही बार आउट हुए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.